TV न्यूज

निक्की तंबोली का केप टाउन में ग्लैमरस अंदाज

निक्की तंबोली इन दिनों केप टाउन में रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही हैं। यहां से निक्की आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

2 min read
May 20, 2021
Nikki Tamboli

नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में नजर आ चुकीं निक्की तंबोली आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इन दिनों निक्की अपने अगले रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही हैं। इसके लिए वह केप टाउन में मौजूद हैं। यहां से निक्की अपनी हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में निक्की ने केप टाउन से अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

बिकिनी में शेयर की तस्वीर
इस तस्वीर को निक्की तंबोली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर में उनके साथ विशाल सिंह और वरुण सूद भी नजर आ रहे हैं। तीनों ने बीच पर फोटोशूट करवाया है, जिसमें तीनों जबरदस्त अंदाज में पोज़ देते नजर आ रहे हैं। निक्की, वरुण और विशाल सिंह के बीच में खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें उनका लुक काफी हॉट लग रहा है। वहीं, वरुण और विशाल ने शॉट्स पहने हैं और दोनों शर्टलेस हैं। तीनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

मेरे अपने देसी बॉयज
तस्वीर को शेयर करते हुए निक्की ने कैप्शन में लिखा, 'केप टाउन में मेरे अपने देसी बॉयज।' निक्की द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर लगभग 3 लाख लाइक्स आ चुके हैं। फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी निक्की तंबोली ने अपनी हॉट तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें काफी पसंद किया गया।

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग शुरू करने से पहले ही निक्की तंबोली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उनके भाई का निधन हो गया था। जिसकी जानकारी निक्की ने सोशल मीडिया पर दी थी। उसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने निक्की को जमकर ट्रोल किया कि भाई के निधन के कुछ दिन बाद ही उन्होंने शो ज्वॉइन कर लिया और अपनी फोटो अपलोड कर रही हैं। जिस पर निक्की ने एक पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था, ‘कुछ नासमझ लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं और मेरी फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं कि मेरा भाई को गुजरे अभी कुछ दिन ही हुए हैं और मैं एंजॉय कर रही हूं। तो मैं उन लोगों को बता दूं कि मेरी भी लाइफ है। मुझे भी खुश होने का हक है। अगर अपने लिए नहीं तो अपने भाई के लिए जो हमेशा मुझे खुश देखना चाहता था।'

Published on:
20 May 2021 11:33 am
Also Read
View All