TV न्यूज

जब इंडियन आइडल विनर रहे पवनदीप राजन का इस गायिका से जुड़ा था नाम, अफेयर पर कही थी ये बात 

Pawandeep Rajan and Arunita Kanjilal: इंडियन आइडल 12 विनर पवनदीप राजन का नाम एक गायिका से जुड़ा था। इस पर सिंगर ने क्या कहा था चलिए आपको बताते हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2025, 6:02 PM IST
Pawandeep-rajan-relationship-rumours-with-arunita-kanjilal-indian-idol-winner-statement
पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल

Pawandeep Rajan and Arunita Kanjilal: इंडियन आइडल 12 विनर पवनदीप राजन का नाम भी एक गायिका से जुड़ चुका है। इस शो से मशहूर हुए गायक पवनदीप राजन का नाम शो की कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल के साथ लंबे समय से जोड़ा जा रहा था। 

दोनों की सिंगिंग के साथ-साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यही वजह है कि फैंस उन्हें रियल लाइफ कपल भी मानने लगे। हालांकि इन अफवाहों पर अब खुद पवनदीप राजन ने चुप्पी तोड़ी थी। यहां जानिए उन्होंने क्या कहा था।

पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल 

पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल 

जब दोनों का नाम जुड़ने लगा तो इस पर पवनदीप ने भी रिएक्श दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था-"अरुणिता अभी बहुत छोटी है और उसे जिंदगी में बहुत कुछ सीखना है। फिलहाल मैं सिर्फ अपने संगीत और करियर पर ध्यान देना चाहता हूं।"

नहीं गिफ्ट की थी कार

उन्होंने ये भी साफ किया कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच किसी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है। पवनदीप ने उन खबरों को भी अफवाह बताया, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने अरुणिता को कार गिफ्ट की है। पवनदीप और अरुणिता रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 2 में बतौर कैप्टन भी शामिल हुए थे। शो में दोनों मिलकर देश के युवा गायकों को ट्रेन करने का काम किया था। 

पवनदीप की हालत गंभीर (Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan Accident)

वहीं बात करें आज की तो उनके फैंस के लिए आज बुरी खबर आई। पवनदीप राजन का एक्सीडेंट हो गया। ये एक्सीडेंट यूपी के अमरोहा में हुआ। उनकी कार हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में उनके ड्राइवर राहुल सिंह और उनके दोस्त अजय मेहरा भी घायल हुए हैं। पवनदीप की हालत गंभीर है। उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। 

Updated on:
5 May 2025, 6:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’