TV न्यूज

सुशांत सिंह राजपूत की को-स्टार थीं प्रिया मराठे, 38 की उम्र में कैंसर से हारी जंग

Priya Marathe Passed Away: टीवी इंडस्ट्री से आज दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने महज 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2025, 1:27 PM IST
Priya Marathe Passed Away
फेमस अभिनेत्री प्रिया मराठे की तस्वीर (फोटो सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम)

Priya Marathe Death News: भारतीय टेलीविजन की दुनिया में अपनी अदाकारी से लाखों दिलों को जीतने वाली प्रिया मराठे (Priya Marathe) के अचानक चले जाने की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। जी हां, 'पवित्र रिश्ता' जैसे लोकप्रिय सीरियल में अपने शानदार अभिनय से घर-घर में पहचान बनाने वाली इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने महज 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन ने न केवल टीवी इंडस्ट्री, बल्कि उनके प्रशंसकों के बीच भी एक गहरी शोक की लहर पैदा कर दी है।

कैंसर से हारी जंग

मशहूर अभिनेत्री प्रिया मराठे (Priya Marathe) कैंसर से जूझ रही थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें कुछ साल पहले कैंसर हुआ था, वो इससे रिकवर भी कर रही थीं, लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया। उन्होंने मीरा रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके जाने से मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर है।

कम उम्र में उनका यूं चले जाना फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं। लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रिया मराठे (Priya Marathe) को ‘पवित्र रिश्ता’, ‘चार दिवस सासुचे’, ‘तू तिथे मी’, ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ और ‘या सुखन्नो’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स के लिए जाना जाता है। वह मराठी ही नहीं हिंदी टीवी दर्शकों के बीच अपनी एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध थीं।

टीवी की दुनिया में बड़ा नाम

बता दें प्रिया मराठे ने 2012 में अभिनेता शांतनु मोघे से शादी की थी। शांतनु ने 'स्वराज्यरक्षक संभाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था। इस जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते थे और उन्हें फिल्म जगत की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली जोड़ियों में गिना जाता था।

प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को ठाणे में हुआ था। उन्होंने 2006 में मराठी सीरियल 'या सुखानो या' से अपने अभिनय की शुरुआत की। एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में वर्षा की भूमिका से वे घर-घर में मशहूर हो गईं। प्रिया सुशांत सिंह राजपूत की को-स्टार थीं।

सुशांत सिंह राजपूत और प्रिया मराठे

इसके अलावा एक्ट्रेस अच्छा कॉमेडी भी कर लेती थीं। वह कॉमेडी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ के पहले सीजन में नजर आईं थीं। यही नहीं वे 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'साथ निभाना साथिया' जैसे हिंदी सीरियल्स में भी अहम किरदारों में नजर आईं। प्रिया ने कुछ मराठी फिल्मों में भी काम किया था।

प्रिया मराठे का अचानक चले जाना उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ा सदमा है। मराठी फिल्म और टीवी जगत के लिए उनकी कमी को भरना मुश्किल है। छोटे पर्दे पर उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Updated on:
31 Aug 2025, 1:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब