TV न्यूज

प्यार में होश खो चुकीं Rakhi Sawant ने पूरे शरीर पर लिखा ‘I Love You Abhinav’, रुबीना ने बताया घट‍िया एंटरटेनमेंट

अभिनव शुक्ला के प्यार में राखी सावंत ने लांघी सारी हदें पूरे शरीर पर लिपस्टिक से लिखा I Love You Abhinav राखी की हरकतें देख भड़की रूबिना दिलैक
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2021, 8:34 AM IST
Rakhi Sawant Wrote Name Of Abhinav Shukla On Her Body
Rakhi Sawant Wrote Name Of Abhinav Shukla On Her Body

नई दिल्ली। 'बिग बॉस 14' जैसे-जैसे फिनाले की ओर पहुंचता जा रहा है। वैसे-वैसे शो में एंटरटेनमेंट का डोज भी बढ़ता जा रहा है। जिसके पीछे की वजह है राखी सावंत। जब से शो में राखी सावंत की एंट्री हुई है। तब से ही शो में मनोरंजन का डोज होई हो गया है। कभी जूली, तो कभी अभिनव शुक्ला की गर्लफ्रेंड बन राखी सबको खूब हंसा रही हैं। लेकिन कभी-कभी उनकी यह हरकतें सीमा पार कर देती हैं। जिसे देख घरवाले काफी परेशान नज़र आते हैं। कल बीते एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

अभिनव शुक्ला के प्यार में पागल चुकी राखी सावंत अपनी बॉडी पर उनका नाम लिख सबको चौंका दिया। राखी ने लिपस्टिक से अभिनव का नाम अपनी बॉडी पर लिखते हुए उस पर किस के निशाने भी बनाए। यही नहीं नाम लिखने के बाद वह अभिनव के पीछे-पीछे घूमती हुईं नज़र आईं। यह देख अभिनव भी हैरान हो जाते हैं। शो में यह देख बाकी घरवाले काफी नाराज़ होते हुए नज़र आए। वहीं कई लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की वह गलत कर रही हैं।

कंटेस्टेंट अर्शी खान राखी को समझाती हैं कि वह ऐसा कर अभिनव और रूबिना दिलैक की दोस्ती को खो देंगी। बता दें राखी संग रूबिना की दोस्ती दुश्मनी में बदलती जा रही है। रूबिना ने राखी को साफ कह दिया है जो इंसान उनकी और उनके पति की बुराई पीठ पीछे करेगा वह उनका दोस्त नहीं है। राखी के इस नए ड्रामे को भी रुबीना ने घट‍िया एंटरटेनमेंट बताया है।

राखी सावंत की यह हरकतें देख रूबिना दिलैक भी काफी गुस्से में दिखाई दीं। उन्होंने अभिनव को राखी इन हरकतों को बढ़ावा ना देने की बात कही। शो में रूबिना को निक्की से यह कहते हुए सुना गया कि राखी कब अपनी सीमा लांघ देती हैं। वह उन्हें भी पता नहीं चलता है। शो में कई अली गोनी और विकास गुप्ता भी राखी को समझाते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन राखी किसी की नहीं सुनती हैं। ऐसे में सभी कहने लगे हैं कि राखी बस अटेंशन पाने के लिए यह सब कर रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’