26 जनवरी से ठीक तीन दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' को रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म में 1990 के गल्फ वॉर को दिखाया गया था। जिसमें 1,70,000 हिंदुस्तानियों को वहां से सुरक्षित बचाकर देश वापस लाया गया था। फिल्म में अक्षय के साथ-साथ एक्ट्रेस निम्रत कौर भी बड़ी भूमिका में नज़र आई थीं। फिल्म के रिलीज़ होते ही बड़े पर्दे पर हलचल शुरू हो गई और अंत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।