TV न्यूज

एकता कपूर को राम कपूर ने किया KISS तो एक्ट्रेस हुई अनकंफर्टेबल? सामने आया रिएक्शन

Ekta Kapoor Ram Kapoor: एकता कपूर और राम कपूर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राम कपूर अचानक एकता कपूर को 'किस' करते देखे जा सकते हैं। जिसके बाद एकता कपूर का रिएक्शन तेजी सी वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि एकता इस दौरान थोड़ी असहज नजर आईं।

2 min read
Jun 23, 2026
Ram kapoor kisses ekta kapoor at an event fans wonder actress uncomfortable video viral
एकता कपूर और राम कपूर

Ekta Kapoor Ram Kapoor Video: भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की गॉडमदर कही जाने वाली मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) और टीवी के दिग्गज अभिनेता राम कपूर (Ram Kapoor) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका कोई नया सीरियल या प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो है। एक इवेंट के दौरान का यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है, जिसमें राम कपूर और एकता कपूर कैमरे के सामने मस्ती-मजाक करते दिख रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक ऐसा पल आता है, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।

एकता कपूर को राम कपूर ने किया किस

वायरल हो रही इस छोटी सी क्लिप में देखा जा सकता है कि राम कपूर और एकता कपूर के बीच काफी हल्की-फुल्की बातचीत और दोस्ताना अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों एक-दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, लेकिन तभी अचानक राम कपूर आगे बढ़ते हैं और एकता कपूर को गालों पर किस कर लेते हैं और एकता भी इस दौरान काफी असहज नजर आईं। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राम कपूर का ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाओं की बौछार कर दी। कई लोग इस पल को करीब से देखने के बाद यह दावा कर रहे हैं कि राम कपूर के अचानक किस करने पर एकता कपूर थोड़ी असहज हो गईं और लोग एकता कपूर के चेहरे के हाव-भाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, कुछ फैंस का यह भी कहना है कि दोनों बहुत पुराने और पक्के दोस्त हैं, इसलिए यह सिर्फ एक मजाकिया और दोस्ताना पल था, जिसे जरूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा है।

एकता-राम का कई साल पुराना है रिश्ता

एकता कपूर और राम कपूर का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं है, बल्कि दोनों सालों पुराना दोस्ताना बॉन्ड शेयर करते हैं। इस जोड़ी ने मिलकर टीवी इंडस्ट्री को 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे ब्लॉकबस्टर शोज दिए हैं, जिससे राम कपूर को घर-घर में एक सुपरस्टार के रूप में पहचाना जाता है।

हालांकि, पिछले कुछ समय में दोनों के रिश्तों में खटास की खबरें भी सामने आई थीं। खासकर तब, जब 'बड़े अच्छे लगते हैं' में साक्षी तंवर के साथ फिल्माए गए टीवी इतिहास के सबसे लंबे किसिंग सीन को लेकर राम कपूर ने कुछ टिप्पणियां की थीं, जिससे एकता कपूर काफी नाराज बताई जा रही थीं। बाद में राम कपूर ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा था कि वह एकता कपूर का दिल से सम्मान करते हैं और उनके करियर की सफलता में एकता का बहुत बड़ा हाथ है। अब इस नए वायरल वीडियो ने एक बार फिर दोनों के पुराने रिश्तों की यादें ताजा कर दी हैं।

Updated on:
23 Jun 2026 07:08 am
Published on:
23 Jun 2026 07:04 am