36 साल पहले छोटे पर्दे पर रामायण की शुरुआत हुई थी। 25 जनवरी 1987 से इसका टेलीकास्‍ट दूरदर्शन पर किया गया था। उन दिनों इसकी पॉपुलैरिटी ने सबको पीछे छोड़ दिया था। इस सीरियल की लोकप्रियता ने इसके पात्रों को भी अमर कर दिया। अब एक बार फिर अरुण गोविल और दीपिका की जोड़ी सा नजर आने वाली है।
सिनेमा जगत में जब भी रामायण ( Ramayan ) का जिक्र होगा सबसे पहले रामानंद सागर ( Ramanand Sagar )का ही नाम लोगों की जुंबा पर होगा। इस धारावाहिक को बनाए 30 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। लेकिन आज भी शो के किरदार लोगों के दिलों में जिंदा हैं। रामायण में प्रभु राम की बात हो दर्शकों के दिल और दिमाग में अभिनेता अरुण गोविल ( Arun Govil ) की छवि याद आ जाती है। वहीं सीता के रूप में दीपिका चिखलिया आज भी दर्शकों की फेवरेट हैं। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी, अब एक बार फिर दोनों सा नजर आने वाले हैं।
रामानंद सागर की 'रामायण' ( Ramayan ) की गिनती सुपरहिट सीरियल्स में होती हैं। ऐसा मना जाता है कि इस शो के हर किरदार को नाम से लेकर खूब शोहरत मिली। इनमें सबसे ऊपर अरुण गोविल और दीपिका का नाम आता है।
दोनों राम और सीता के किरादार में दिखे थे, जिसके बाद दोनों को साथ देखने के लिए दर्शकों की आंखें तरस गईं, लेकिन अब जल्द ही फैंस की ये विश पूरी होने वाली है और दोनों साथ दिखाई देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में फिर दिखेंगे पुराने 'टप्पू'
अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी जल्द ही झलक दिखला जा 10 के मंच पर दस्तक देने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया जा चुका है।
दिवाली के शुभ अवसर पर दीपिका और अरुण गोविल डांस रियलिटी शो के गेस्ट बनकर आ रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि राम शो के सेट पर रावण का वध करते नजर आ रहे हैं। शो में दोनों कलाकार रामायण के सीन को रिक्रिट करते नजर आएंगे।
प्रोमो में दीपिका अरुण गोविल से कहती हैं मेरे जीवन का अर्थ तब पूरा होगा, जब घर-घर में आपका सत्कार होगा। इसके बाद अरुण गोविल तीर चलाकर रावण का वध कर देते हैं। प्रोमो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एपिसोड काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है।
‘रामायण’ उन फेमस सीरियल्स में से एक हैं जिसे देखने के लिए परिवार तो क्या मोहल्ला-पड़ोस तक इकट्ठा हो जाता था। 'राम-सीता' के किरदार स्क्रीन पर आते हैं लोग सर झुकाकर श्रद्धापूर्वक हाथ जोड़ने लगते थे। अगर कही भी राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले स्टार्स मिल जाते थे तो लोग उनके पांव छूने लगे थे।
रामायण' का निर्देशन रामानंद सागर ( ramanand sagar ) ने किया था। उन्हीं की प्रोडक्शन कपंनी 'सागर आर्ट्स' ने 'रामायण' का निर्माण किया था। प्रेम सागर ने रामानंद के बेटे हैं।
यह भी पढ़ें- इस बार शाहरुख खान के घर नहीं मनेगी दिवाली!