TV न्यूज

रामायण की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने दी कोरोना को मात

रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया हाल ही में कोरोना संक्रमित हो गई थीं। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में क्वांरटीन कर लिया और घरेलू उपाय किए। अब वह कोरोना से ठीक हो चुकी हैं।

2 min read
dipika_chikhlia.jpg
Dipika Chikhlia

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप है। रोजाना लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ राज्यों में कई दिन का कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे बड़े शहरों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। आम नागरिक से लेकर स्टार तक हर कोई इसकी जद में आ रहा है। हाल ही में रामायण की 'सीता' यानि दीपिका चिखलिया भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। लेकिन अब खबर है कि उन्होंने कोविड को मात दे दी है।

इस बात की जानकारी दीपिका ने सोशल मीडिया पर दी। साथ ही, उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि कैसे उन्होंने कोरोना को हराया। दीपिका ने सोशल मीडिया पर कुछ घरेलू उपाय शेयर किए। 'मसूर की दाल, हल्दी पानी, नींबू पानी, कपूर स्मेल के लिए, प्राणायाम सकारात्मक सोच के लिए...इस तरह से मैंने अपना क्वारंटीन बिताया...सभी अपना ध्यान रखें और मास्क पहनें'। दीपिका का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनके टिप्स को काफी मददगार बता रहे हैं।

बता दें कि दीपिका चिखलिया एक महीने पहले अपने किसी दोस्त के सॉन्ग शूट पर गई थीं। यहां से लौटने के बाद उन्हें कुछ लक्षण दिखाई दिए। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपना कोविड टेस्ट करवाया। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। दीपिका ने खुद को घर क्वांरटीन कर लिया था और घरेलू उपाय से उन्होंने इस संक्रमण को मात दे दी। एक्ट्रेस अब पूरी तरह से ठीक हैं। इन दिनों 'रामायण' का एक बार फिर से प्रसारण किया जा रहा है। ऐसे में दीपिका चिखलिया ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की थी।

बात करें कोरोना वायरस की तो हाल ही में जोधा अकबर की लीड अभिनेत्री परिधि शर्मा भी इसकी चपेट में आ गईं। उनके साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी कोरोना संक्रमित हो गया है। बस उनका चार साल का बेटा और देवर इससे सुरक्षित है। परिधि ने बताया कि क्वांरटीन में रहकर वह अपने बच्चे की देखभाल नहीं कर पा रही हैं।

Published on:
21 Apr 2021 12:40 pm