
Rashami Desai Reacts To Mumbai Local Train Murder: मुंबई लोकल ट्रेन मर्डर केस में 22 साल के युवक मयंक रमेश लोहार की हत्या ने पूरे शहर में सबको झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना पर अब टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। बता दें, उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए न सिर्फ इस वारदात पर दुख जताया, बल्कि देश में बढ़ती हिंसा और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल भी उठाए।
एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि किसी व्यक्ति का मानसिक रूप से अस्थिर होने का दावा हिंसक अपराधों का बहाना नहीं हो सकता है और अगर कोई हत्या कर दे फिर बाद में खुद को मेंटल बताकर बचने की कोशिश करे, तो ये समाज और कानून-व्यवस्था दोनों के लिए टेंशन की बात है। बता दें, एक्ट्रेस ने ये भी लिखा कि उन्हें अब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं होता और ऐसी घटनाएं भविष्य को लेकर डर पैदा करती हैं, जो की गलत है।
बता दें, पुलिस जांच के मुताबिक 22 साल मयंक रमेश लोहार 23 जून की रात चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल से अपने घर लौट रहे थे और भारी बारिश के कारण ट्रेन के दरवाजे को बंद करने को लेकर एक अन्य यात्री से उनकी कहासुनी या बहस हो गई और ये बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने चलती ट्रेन में धारदार हथियार से मयंक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मयंक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बता दें, घटना के बाद आरोपी ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सबूतो और सर्विलांस की मदद से 30 साल आरोपी रोशन सुवर्णा की पहचान की गई, जिसे बाद में नवी मुंबई के पनवेल इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है। तो वहीं, रश्मि देसाई की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।