TV न्यूज

एजाज खान पर भड़की Rubina Dilaik, पति पर पवित्रा का टॉप खींचने का लगाया था गंभीर आरोप

Bigg Boss 14 में एक्ट्रेस Rubina Dilaik कंटेस्टेंट पर बरसा गुस्सा Eijaz Khan ने लगाया था Abhinav Shukla पर गंभीर आरोप पति के बचाव में सामने एक्ट्रेस
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2020, 2:50 PM IST
Rubina Dilaik Clashes With Eijaz Khan For Accusing Her Husband
Rubina Dilaik Clashes With Eijaz Khan For Accusing Her Husband

नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट पॉपुलर गेम शो बिग बॉस 14 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। पहले जब शो की शुरूआत हुई तो घर में केवल कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को ही देख जा रहा था, लेकिन इन दिनों टीवी एक्ट्रेस रूबिना दिलैक फुल फॉर्म में नज़र आ रही है। घर में उनके चिल्लाने की आवाज़ और लोगों से बहस करने की आवाज़ घर में गूंजती हुई सुनाई देती है। यही नहीं रविवार के विकेंड का वार में रूबिना शो के होस्ट सलमान खान से ही भिड़ गई।

यही नहीं शो में पति अभिनव शुक्ला के लिए रूबिना का शेरनी अवतार भी देखने को मिला। दरअसल, कुछ समय पहले घर में एक टास्क हुआ था। जहां पर कंटेस्टेंट एजाज खान ने अभिनव पर पवित्रा का टॉप खींचने की बात कही थी। जिसे सुन रूबिना काफी भड़क गई थीं। उन्होंने सलमान खान के सामने इस बात पर जमकर एजाज को खरी-खोटी सुनाई। साथ ही उन्हें साफ शब्दों में एजाज को नापसंद करने की बात भी कही। जिसे सुन एजाज का गुस्सा भी सातवे आसमान पर पहुंच गया और तीनों के बीच काफी बहस हुई।

आपको बता दें बिग बॉस 14 के सीज़न में एंट्री लेते हुए रूबिना को रिजेक्ट किया गया था। बिग बॉस के नियमों के अनुसार उन्हें गार्डन एरिया में ही रहना था। वहीं रूबिना एक के बाद एक कई टास्क हार गई थीं। जिसकी वजह से उन्हें कोई सामान नहीं मिल पाया था। जिससे नाराज़ होकर वह बिग बॉस पर ही सवाल उठाती हुईं दिखाई दी थी। यह सब देखते हुए सलमान ने रूबिना को भी खूब डांट लगाई थी।

Published on: