29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ के मेकर्स पर सोफिया हयात ने लगाए नेपोटिज्म का आरोप, बायकॉट की उठने लगी मांग

जल्द ही बिग बॉस का 14 वां सीजन टीवी पर दस्तक देने वाला है। लेकिन शो के शुरू होने से पहले ही शो की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने शो पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 26 Sep 2020, 5:15 PM IST

Sofia Hayat Accuses Bigg Boss 14 Makers Of Promoting Nepotism

Sofia Hayat Accuses Bigg Boss 14 Makers Of Promoting Nepotism

नई दिल्ली। जल्द ही टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियालिटी शो 'बिग बॉस' का 14वां सीज़न शुरू होने वाला है। खबरों के अनुसार शो के होस्ट सलमान खान 3 अक्टूबर को इसे टीवी पर लॉन्च कर देंगे। वहीं दूसरी ओर शो पर सुशांत सिंह राजपूत के केस में सलमान खान का नाम आने से शो को बायकॉट करने की आवाज़ें भी उठने लगी है। ट्रोलर्स जमकर सलमान को ट्रोल करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।इस बीच शो की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी सोफिया हयात ने भी अपने एक बयान से शो के लिए नई मुसीबतें खड़ी कर दी हैं।

दरअसल, शो का हिस्सा रही सोफिया हयात ने बिग बॉस 14 के मेकर्स पर नेपोटिज्म को बढ़वा देने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि शो की शुरूआत से पहले सलामन खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मशहूर गायक सोनू कुमार के बेटे जान कुमार से सबकी मुलाकात करवाई थी। उन्होंने बताया था कि जान बिग बॉस 14 के पहले कंटेस्टेंट हैं जो घर के अंदर जाएंगे। जिसमें सलमान खान ने उनकी गायिका का भी जिक्र किया। यह देख सोफिया हयात को उनका यह अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

आपको बता दें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मामला तूल पकड़ता हुआ नज़र आ रहा है। एक के बाद एक इंडस्ट्री पर कई आरोप लगते जा रहे हैं। आउटसाइडर्स संग बुरे बर्ताव की बातें भी सामने आई थी। इस मामले में सलमान खान पर भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। सलमान पर सुशांत को इंडस्ट्री से बैन करवाने और मूवी माफिया संग मिलकर उनसे कई बड़ी फिल्मों को छीनने का भी आरोप लग चुका है।