TV न्यूज

रुबीना दिलैक को ऑफर हुआ था ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का ऑफर, इस कारण किया मना

रुबीना दिलैक कुछ दिनों कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। लेकिन अब उन्होंने इसे मात दे दी है। ऐसे में एक इंटरव्यू में रुबीना ने बताया कि उन्हें रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' का ऑफर मिला था।
2 min read
rubina_dilaik.jpg
Rubina Dilaik

नई दिल्ली। इन दिनों टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में की जा रही है। कई सेलेब्स ने इसमें हिस्सा लिया है। जिसमें 'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। जैसे- निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और अभिनव शुक्ला। तीनों केप टाउन से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब 'बिग बॉस 14' की विनर रुबीना दिलैक ने बताया कि उन्हें भी खतरों के खिलाड़ी शो का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

शो ठुकराने का बताया कारण
अब रुबीना दिलैक ने बताया कि आखिर उन्होंने पति अभिनव शुक्ला के साथ 'खतरों के खिलाड़ी 11' शो को करने से क्यों मना कर दिया। रुबीना ने एक इंटरव्यू में बताया, 'हां मुझे वो शो ऑफर हुआ था। लेकिन मैंने उसे हां नहीं किया क्योंकि इस वक्त मेरे पास दूसरे प्रोजेक्टस भी हैं। मेरे पास शक्ति सीरियल है। उसके लिए मैं कमिटिड हूं। इसके बाद मुझे कोविड हो गया था। ऐसे में अगर मैंने शो ले भी लिया होता तो मुझे उसे बीच में छोड़ना पड़ता।'

यह शो मेरे लिए नहीं है
इसके बाद रुबीना ने बताया कि वह भविष्य में भी इस शो का हिस्सा नहीं हो सकती हैं। 'मुझे लगता है कि यह शो मेरे लिए नहीं है। मैं उन खौफनाक, रेंगने वाले जीवों से नहीं निपट सकती।' साथ ही, रुबीना ने बताया कि उनके पति अभिनव शुक्ला उनको कोविड में साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले वह मुझे लेकर काफी टेंशन में थे। जाने से पहले अभिनव ने उनका पूरा प्लान तैयार किया। डॉक्टर, दवा और अगर तबीयत ज्यादा खराब हो जाती है तो किससे कॉन्टेक्ट करना है। रुबीना ने कहा, 'मुझे खुशी है कि वह 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा हैं। यह शो उनके जैसे लोगों के लिए ही है, जिन्हें एडवेंचर पसंद है। मैं उनके लिए काफी एक्साइटिड हूं। रोज शाम को मैं उनकी कॉल का आने का बेसब्री से इंतजार करती हूं। फिर वो मुझे अपने पूरे दिन के बारे में बताते हैं।'

शादी को लेकर किया था बड़ा खुलासा
बता दें कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने एक साथ 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लिया था। शो में दोनों ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। रुबीना ने बताया था कि वो और अभिनव तलाक लेने के बारे में सोच रहे थे और उन्होंने एक-दूसरे को कुछ महीनों का वक्त दे रखा था। हालांकि, शो के दौरान दोनों के रिश्ते बेहतर हो गए। दोनों एक-दूसरे के और ज्यादा नजदीक आ गए। जिसके बाद दोनों ने फैसला लिया कि वो कभी अलग नहीं होंगे।

Published on:
24 May 2021 10:20 am
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस