TV न्यूज

सलमान खान पर लगा बायस्ड जज होने के आरोप, क्या इन कंटेस्टेंट्स को है जिताने की साजिश, जानें क्या है मामला

Salman Khan Biased War: सलमान खान पर बिग बॉस में बायस्ड जज होने के आरोप लग रहे हैं, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनका कुछ खास कंटेस्टेंट्स की ओर झुकाव है, सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि सलमान कुछ कंटेस्टेंट्स के गलत व्यवहार को अनदेखा कर रहे हैं और दूसरों को बेवजह टारगेट कर रहे हैं…
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2025, 10:52 AM IST
सलमान खान पर लगा बायस्ड जज होने के आरोप, क्या इन कंटेस्टेंट्स को है जिताने की साजिश, जानें क्या है मामला
सलमान खान पर बिग बॉस में बायस्ड जज (सोर्स:X )

Salman Khan Biased War: बिग बॉस का 'वीकेंड का वार' हमेशा से ही फैंस का पसंदीदा सेगमेंट रहा है। इस सेगमेंट में दर्शक ये उम्मीद करते हैं कि होस्ट सलमान खान पूरे हफ्ते कंटेस्टेंट्स के दर्शन का लेखा-जोखा रखेंगे और गलत करने वालों की जमकर क्लास लगाएंगे। लेकिन इस बार के 'वीकेंड का वार' को देखकर दर्शक हैरान हैं और सोशल मीडिया पर सलमान खान को बायस्ड होस्ट बता रहे हैं।

क्या इन कंटेस्टेंट्स को है जिताने की साजिश

बता दें कि फैंस का कहना है कि सलमान खान ने अभिषेक और अशनूर को टारगेट किया, जबकि गलत बातें बोलने वाले शहबाज और गाली-गलौज करने वाले अमाल को कुछ नहीं कहा, बल्कि उनकी तारीफ की। इससे सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सलमान खान पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सलमान खान शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि अन्य कंटेस्टेंट्स को जानबूझकर नीचा दिखा रहे हैं।

सलमान खान पर लगा बायस्ड जज होने के आरोप

बिग बॉस 19 और सलमान खान की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। बता दें कि X पर एक फैन पेज ने लिखा कि शो को ऐसे होस्ट की जरूरत है जो एपिसोड को रोजाना देखे और क्रिएटिव टीम की बातों को न दोहराए।

Salman Khan Biased War (Source: X)

तो वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं था कि 'बिग बॉस 19' अमाल मलिक की पीआर एजेंसी है। अभिषेक बजाज को सिर्फ खलनायक बनाया जा रहा है। यूजर्स सलमान खान को हमेशा की तरह निष्पक्ष बता रहे हैं। दरअसल, सलमान खान पर पक्षपात करने के आरोपों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। अब देखना ये है कि आने वाले एपिसोड्स में सलमान खान इस बारे में क्या कहते हैं।

Updated on:
6 Oct 2025, 10:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’