1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी का यू-टर्न, 25 साल बाद किया टीवी पर ग्रैंड कमबैक, देखें वीडियो

Mamta Kulkarni Grand Comeback: एक्ट्रेस से साध्वी बनीं 90 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी कॉमेडी-कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' में बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं। बता दें कि एक्ट्रेस 25 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 01, 2026

Mamta Kulkarni in Laughter Chef 3

टीवी शो का हिस्सा बनीं ममता कुलकर्णी। (फोटो सोर्स: viralbhayani)

Mamta Kulkarni Grand Comeback: 25 साल तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद ममता कुलकर्णी 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' के तीसरे सीजन में गेस्ट के तौर पर शिरकत करने वाली हैं। ममता कुलकर्णी ने हंसी और हल्के-फुल्के मजाक-मस्ती वाले इस शो के जरिये दर्शकों से दोबारा जुड़ने को लेकर अपना एक्साइटमेंट भी जाहिर किया।

25 साल बाद ममता कुलकर्णी का कमबैक

खाना पकाने की कला और कॉमेडी के अनोखे कॉन्सेप्ट वाली इस सीरीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लाफ्टर शेफ के तीसरे सीजन में टीवी के अली गोनी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन समेत कई सेलेब्स हंसी-मजाक करते हुए तरह-तरह का खाना बनाने की कोशिश करते नजर आएंगे।

चारों तरफ बस तनाव ही दिखता

28 फरवरी को सेट का माहौल और भी खास हो गया जब ममता कुलकर्णी 25 साल बाद टेलीविजन पर वापसी करते हुए सेलब्स के साथ इस मस्ती में शामिल हुईं। उन्हें सेट पर देखते ही पैप्स और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इतने लंबे ब्रेक के बाद ममता कुलकर्णी को किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनते देखना वाकई में हैरान करने वाला और दिलचस्प था।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, ममता कुलकर्णी टीवी पर अपनी इस नई पारी को लेकर बहुत रोमांचित हैं। स्टूडियो के बाहर फोटोग्राफर्स से बात करते हुए ममता कुलकर्णी अपनी खुशी छिपा नहीं पाईं। अपनी वापसी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं 25 साल बाद टेलीविजन पर वापसी कर रही हूं। आज की बिजी लाइफ में लोग बहुत ज्यादा गंभीर हो गए हैं, चारों तरफ बस तनाव ही दिखता है। ऐसे में ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे शो जो हंसी-मजाक और मस्ती भी करता है और खाना भी बनाता है, की बहुत जरूरत है। मैं खुद भी ये शो देखती हूं और मुझे इसका फॉर्मेट बहुत पसंद है। इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर आप गौर करें तो पिछले 25 सालों में मैं कभी टेलीविजन पर नहीं आई। ये मेरे लिए एक अच्छा मौका है।”

जानकारी के लिए बता दें कि स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह इस कुकिंग रियलिटी शो को होस्ट कर रही हैं और इसको जज कर रहे हैं जाने-माने शेफ हरपाल सिंह सोखी। टीवी पर आने वाला ये शो काफी पॉपुलर है और इसके फॉलोवर्स भी बहुत हैं। अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा और सुदेश लेहरी जैसे जाने-पहचाने चेहरे भी इस सीजन में वापस आए हैं।

ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर

ममता कुलकर्णी ने साल 2002 में 'कभी तुम कभी हम' के बाद फिल्मों से दूरी बना ली और बाद में आध्यात्म की राह अपनाई। अपने फिल्मी सफर में ममता कुलकर्णी ने 'करण अर्जुन', 'क्रांतिवीर', 'बेकाबू', 'खिलाडियों का खिलाड़ी', और चाइना गेट जैसी फिल्मों में अभिनय किया। गौर करने वाली बात है कि सालों तक लाइमलाइट से दूर रहने और आध्यात्म की शरण लेने वाली ममता का ये कहना कि हंसने और हंसाने से बेहतर और क्या हो सकता है, उनके बदले हुए अंदाज को दर्शा रहा है।