27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कास्टिंग स्कैम पर भड़कीं एकता कपूर, बोलीं- फीस मांगी तो समझिए फर्जी…

Ektaa Kapoor on Fake Casting: एकता कपूर ने शुक्रवार को एक ऑफिशियल बयान में, जनता को फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट्स और अनऑथराइज़्ड लोगों के बारे में आगाह किया, जो बालाजी टेलीफिल्म्स की पहचान का दुरुपयोग करके फर्जी कास्टिंग मौकों का प्रमोशन कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Feb 27, 2026

Ektaa Kapoor on Fake Casting

एकता कपूर ने फर्जी कास्टिंग कॉल के खिलाफ जारी किया वॉर्निंग स्टेटमेंट। (फोटो सोर्स: ektarkapoor/instagram)

Ektaa Kapoor on Fake Casting: फिल्म निर्माता और निर्देशक एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स की ओर से एक सार्वजनिक स्टेटमेंट जारी कर, स्ट्रगलिंग एक्टर्स और डायरेक्टर्स को कंपनी के नाम से ऑनलाइन प्रसारित हो रहे फर्जी कास्टिंग विज्ञापनों के बारे में वॉर्निंग दी है।

शुक्रवार को जारी एक ऑफिशियल बयान में, प्रोडक्शन हाउस ने जनता को फर्जी सोशल मीडिया खातों और अनाधिकृत व्यक्तियों के बारे में सचेत किया, जो कथित तौर पर बालाजी टेलीफिल्म्स की पहचान का दुरुपयोग करके आगामी टेलीविजन शो, वेब सीरीज और फिल्मों के लिए फर्जी कास्टिंग अवसरों का प्रचार कर रहे हैं।

बालाजी टेलीफिल्म्स ने क्या बयान जारी किया?

बयान में कहा गया है, "सभी संबंधित पक्षों को सूचित किया जाता है कि बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड आम जनता को यह औपचारिक स्पष्टीकरण जारी कर सूचित करना चाहता है कि कुछ अनाधिकृत व्यक्ति और फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट्स वर्तमान में हमारी कंपनी की पहचान का दुरुपयोग करके हमारे अपकमिंग टीवी धारावाहिकों, वेब सीरीज और फिल्मों के लिए झूठे कास्टिंग अवसरों का प्रचार कर रहे हैं। हम इन असंबंधित संस्थाओं से स्वयं को स्पष्ट रूप से अलग करते हैं और इस तरह की भ्रामक गतिविधियों के माध्यम से महत्वाकांक्षी अभिनेताओं और निर्देशकों की आकांक्षाओं का शोषण करने के किसी भी प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं।"

बालाजी टेलीफिल्म्स ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वो इस तरह की किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक सोर्सेस से ही करें और कंपनी से जुड़े होने का दावा करने वाले फेक एकाउंट्स से कॉन्टेक्ट करने से बचें।

कृपया ध्यान दें कि बालाजी टेलीफिल्म्स...

कृपया ध्यान दें कि बालाजी टेलीफिल्म्स कभी भी रजिस्ट्रेशन फीस, ऑडिशन फीस या किसी भी प्रकार की धनराशि जमा करने का अनुरोध नहीं करती है, और न ही हम अपने ऑफिस परिसर में मुलाकात किए बिना कोई ऑफिशियल समझौता करते हैं। हमारे प्रोजेक्ट के लिए सभी वैध भर्ती और कास्टिंग केवल हमारे ऑथराइज्ड चैनलों और ऑफीशियल कास्टिंग डायरेक्टर्स के जरिये ही की जाती है। इसलिए, हम जनता से सावधानी बरतने, सभी प्रमाण पत्रों की पुष्टि करने और हमारी ओर से कार्य करने का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ पर्सनल डेटा और पैसा शेयर करने से बचने का आग्रह करते हैं।

मनोरंजन जगत में फर्जी कास्टिंग कॉल और नए कलाकारों को निशाना बनाने वाले ऑनलाइन घोटालों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच यह स्टेटमेंट आया है।

जानकारी के लिए बता दें कि वर्कफ्रंट पर एकता के मौजूदा टीवी प्रोजेक्ट्स 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'नागिन 7' हैं। उन्होंने अभी तक अपने किसी भी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।