
Karan Kundrra Inked Tejasswi Prakash Tattoo (सोर्स- @tahirjasus)
Karan Kundrra Inked Tejasswi Prakash Tattoo: टेलीविजन जगत के चर्चित अभिनेता करण कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई नया सीरीज या रियलिटी शो नहीं, बल्कि उनका निजी जीवन है। करण ने अपनी प्रेमिका तेजस्वी प्रकाश के लिए अपने प्रेम को खास अंदाज में जाहिर करते हुए उनके चेहरे का टैटू अपने सीने पर बनवाया है। इस अनोखे इजहार ने प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी है।
मुंबई में आयोजित रमजान के दौरान करण ने मीडिया के सामने अपना नया टैटू दिखाया। बैंगनी रंग का कुर्ता पहने अभिनेता ने मुस्कुराते हुए अपने सीने के दाहिने हिस्से पर बना टैटू दिखाया। तस्वीर में तेजस्वी का चेहरा साफ नजर आ रहा था। हालांकि तेजस्वी प्रकाश ने लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग के दौरान ये बात भी साफ कर दी है कि ये टैटू परमानेंट ही है।
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने उन्हें सच्चा आशिक बताया तो किसी ने इस जोड़ी को 'मेड फॉर ईच अदर' कहा। 'तेजरन' नाम से मशहूर इस जोड़ी के चाहने वाले लंबे समय से इनके रिश्ते को लेकर उत्साहित रहे हैं।
करण ने बातचीत में बताया कि ये कदम उन्होंने तेजस्वी के लिए एक खास सरप्राइज के तौर पर उठाया। दरअसल, तेजस्वी की पहली ओटीटी सीरीज का प्रसारण होने वाला है और उसी खुशी में अभिनेता ने ये खास सरप्राइज दिया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब परियोजना का नाम कुछ अलग है तो उन्होंने भी उसी अंदाज में अपने प्यार का इजहार किया। उनकी ये बात दर्शाती है कि वो अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने में बिल्कुल संकोच नहीं करते। 'ताहिर जासूस' समेत कई पैपराजी पेजिस पर करण कुंद्रा का ये वीडियो शेयर किया गया है।
करण और तेजस्वी की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के दौरान हुई थी। शुरुआत में दोस्ती और फिर धीरे-धीरे ये रिश्ता प्रेम में बदल गया। शो खत्म होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे और पब्लिक इवेंट्स में साथ नजर आते रहे।
बीते कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर अटकलें भी लगाई जा रही थीं, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हां, करण का यह कदम जरूर बताता है कि वे अपने रिश्ते को बेहद गंभीरता से लेते हैं।
हाल के दिनों में करण का नाम कुछ विवादों के साथ भी जोड़ा गया, जिसके चलते सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी रही। हालांकि अभिनेता ने इन मुद्दों पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी और अपने काम व निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित रखा। ऐसे में यह टैटू वाला कदम उनके जीवन के सकारात्मक पक्ष को सामने लाता है। तेजस्वी भी टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है।
Updated on:
25 Feb 2026 02:00 pm
Published on:
25 Feb 2026 01:44 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
