लाफ्टर शेफ सीजन 2 के विनर बने करण कुंद्रा ने पोर्टल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने, “सीज़न 1 का अंत अचानक हुआ था, कोई विनर नहीं था। हमें भी नहीं पता था कि ये शो कैसा होगा। ये एक फिलर शो था, जो अचानक से हिट हो गया। इस बार 16 कंटेस्टेंट्स थे, इसलिए थोड़ी उलझन भी हुई थीं, लेकिन मुझे फिर से इस शो का हिस्सा बनना ही था, क्योंकि ये मेरे लिए थेरेपी जैसा है। इस शो के दौरान मैंने पहली बार किचन में कदम रखा था और मैंने खाना बनाने की प्रक्रिया को खूब एन्जॉय किया।