अनीत पड्डा का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एयरपोर्ट का है। इसमें देखा जा सकता है कि अनीत पड्डा ब्लू शर्ट, ब्लैक कैप और फेस मास्क पहने हुए नजर आ रही हैं। वह चुपचाप एंट्रेंस की ओर बढ़ जाती हैं। जब फोटोग्राफर्स ने उनसे मास्क हटाकर पोज देने के लिए कहा, तो उन्होंने कुछ पल के लिए मास्क हटाया, लेकिन तुरंत वापस पहनते हुए मुस्कुराकर बोलती हैं, ‘मुझे शर्म आ रही है।’ पैपराजी के बार-बार रिक्वेस्ट करने पर अनीत पड्डा मुस्कुराती है और फिर प्यार से मना कर देती हैं।