
द 50 में तलाक की अफवाहों को किया खारिज सोर्स: (मोनालीसा/इंस्टाग्राम)
Monalisa On Divorce Rumours: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मोनालीसा इन दिनों कलर्स के 'द 50' में अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही हैं। शो में उनके पति के साथ बढ़ते झगड़ों के कारण दोनों के डिवोर्स की अफवाहें फैल रहीं थी। इस पर चुप्पी तोड़ते हुए मोनालीसा ने एक इंटरव्यू में सभी बातों को बेबुनियाद बताया है।
The 50 में इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालीसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही हैं। शो के कुछ एपिसोड में दोनों के बीच बहस और हल्की नोकझोंक देखने को मिली। सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक दावा कर दिया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा और तलाक की नौबत आ गई है।
हालांकि, मोनालीसा ने इन अफवाहों पर अब खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शो में दिखाए गए कुछ पलों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उनके मुताबिक, रियलिटी शो में टास्क और प्रेशर की वजह से बहस होना आम बात है, लेकिन इसका मतलब रिश्ते में दरार नहीं होता।
'फ्री प्रेस जर्नल' के साथ इंटरव्यू में मोनालीसा ने कहा कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि शो के दौरान तनाव की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा, 'हर शादीशुदा जोड़े के बीच कभी न कभी बहस होती है। इसका मतलब यह नहीं कि रिश्ता खत्म होने वाला है। अभिनेत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोग कुछ मिनटों की क्लिप देखकर पूरी कहानी बना लेते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'झगड़े होने का मतलब यह नहीं कि हमारे दरवाजे पर तलाक टंगा रहता है।'
मोनालीसा ने अपने पति विक्रांत की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमेशा उनके सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। चाहे प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल, विक्रांत हर कदम पर उनके साथ खड़े रहते हैं। उनके मुताबिक, रिश्ते में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन इससे रिश्ता कमजोर नहीं होता।
लेटेस्ट एपिसोड में एक मोमेंट ऐसा भी था, जहां विक्रांत उन्हें डांटते नजर आए। इस पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कमेंट किया कि मोनालीसा को भी जवाब देना चाहिए था। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि हर कपल की अपनी समझ और केमिस्ट्री होती है। उन्होंने कहा, 'हमारी अंडरस्टैंडिंग सिर्फ हम जानते हैं। बाहर से देखने वाले पूरी सच्चाई नहीं समझ सकते।'
मोनालीसा ने आगे कहा कि वे दोनों हर झगड़े को आपस में बैठकर सुलझाते हैं। उनका रिश्ता भरोसे और सम्मान पर टिका है। उन्होंने साफ किया कि तलाक की खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं।
मोनालीसा ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर लोग बिना पूरी जानकारी के राय बना लेते हैं। उन्होंने माना कि पब्लिक फिगर होने के नाते उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है, लेकिन निजी रिश्तों पर गलत टिप्पणी करना ठीक नहीं है। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे किसी भी खबर पर भरोसा करने से पहले सच्चाई जानें। उनके अनुसार, रियलिटी शो का मकसद एंटरटेनमेंट होता है, न कि किसी के निजी रिश्ते को जज करना।
आखिर में मोनालीसा ने दोहराया कि उनका और विक्रांत का रिश्ता पहले की तरह मजबूत है। दोनों एक-दूसरे को समझते हैं और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि शादी में प्यार के साथ पेशेंस और समझ भी जरूरी होती है। छोटे-मोटे झगड़े किसी भी रिश्ते का हिस्सा हैं, लेकिन असली ताकत इस बात में है कि उन्हें कैसे सुलझाया जाता है।
मोनालीसा ने तलाक की सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि उनके रिश्ते में सबकुछ ठीक है और सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
Published on:
27 Feb 2026 07:39 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
