
सोनल चौहान (सोर्स: X)
Actress Sonal Chauhan: दुबई में फिलहाल कॉन्फ्लिक्ट के चलते कई भारतीय फंसे हुए हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान भी शामिल हैं। इजराइल और अमेरिकी हमलों के बाद शहर में फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए हैं, जिससे सोनल चौहान और अन्य कई भारतीय अपने देश लौटने में असमर्थ हैं।
ऐसे में सोनल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा है, "फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं है। मैं सुरक्षित घर वापस आने में मदद के लिए सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट मांग रही हूं।" उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से विनम्रतापूर्वक मदद मांगा है ताकि वे सुरक्षित तरीके से घर वापस आ सकें। साथ ही, सोनल ने विदेश मंत्रालय और भारत के दुबई कार्यालय को टैग कर सलाह और मदद की अपील भी की है।
इतना ही नहीं, सोनल के अलावा भारतीय शटलर पीवी सिंधु भी दुबई में फंसी हैं। तो वहीं, दोहा में भारतीय बास्केटबॉल टीम भी ऑपरेशनल रुकावटों के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही है। खबरों के मुताबिक इजराइल ने ईरान पर मिसाइल हमले किए हैं, जिसके बाद अमेरिकी सेना ने भी कई टारगेट पर हमले किए हैं।
ऐसे में, ईरान ने मिसाइलों से जवाबी कार्रवाई की है। इस वजह से ईरान, इराक, कुवैत, इजराइल और बहरीन के ऊपर का एयरस्पेस लगभग खाली हो गया है। खाड़ी के कई हिस्सों, जैसे कतर के दोहा, अभी तनावपूर्ण स्थिति में हैं, जहां अमेरिकी सेना का सबसे बड़ा बेस स्थित है। इसके अलावा अबू धाबी और दुबई में भी धमाकों की खबरें भी आई हैं।
भारत सरकार और संबंधित विभाग इस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और बेहतर निकासी के लिए प्रयासरत हैं। संकट के बीच, सभी फंसे हुए भारतीयों को जल्द सुरक्षित घर पहुंचाने की आशा जताई जा रही है।
Updated on:
01 Mar 2026 07:19 am
Published on:
01 Mar 2026 07:19 am
