TV न्यूज

खुलासा: बिग बॅास 11 में ये होगी FINALE की कंटेस्टेंट, शो से पहले तय हो चुकी थी ये बात…

खुलासा: बिग बॅास 11 में ये होगी FINALE की कंटेस्टेंट, शो से पहले तय हो चुकी थी ये बात...
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2017, 9:03 AM IST
hina khan
hina khan

बिग बॅास 11 में यूं तो सभी कंटेस्टेंट्स अच्छा खेल रहे हैं पर दिन प्रतिदिन अंदाजा लगाना मुश्किल होता जा रहा है की अगल शो से कौन जाएगा। कहना गलत नहीं होगा पर गेम में हर कंटेस्टेंट दिखाई दे रहा है। इसी के चलते अब जनता को जो सही है उसका साथ चुनना है। वैसे हम सब जानते हैं इन दिनों गेम में या तो हिना खान, या शिल्पा शिंदे या विकास गुप्ता सारी लाइमलाइट लेकर जा रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है की फिनाले में कौन जाएगा।

पर क्या आप जानते हैं की हाल में खबर मिली है की बिग बॅास में कोई एक कंटेस्टेंट है जो जानता है की वे फिनाले तक जाएगा। जी हां हाल में फिल्म और टीवी क्रिटिक सलिल सैंड ने टि्वटर पर हिना के कॉन्ट्रैक्ट का खुलासा करते हुए ट्वीट में लिखा,- हाइलाइट ऑफ द डे: प्रियांक शर्मा और लव त्यागी से हिना खान कहती हैं कि यदि वे दोनों घर से गए तो उनका वहां रहना मुश्किल हो जाएगा। हिना आप इसका खुलासा खुलेआम नहीं कह सकती है कि आपके कॉन्ट्रेक्ट में लिखा है कि आप फिनाले तक शो में रहेंगी।

बताया जा रहा है की हिना खान के बिग बॉस के साथ शो के पहले से फिक्सड होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कॉन्ट्रैक्ट में लिखा हुआ है कि हिना को शो के फिनाले तक ले जाया जाएगा और उन्होंने इसी शर्त पर शो एंट्री ली थी। अब इस बात पर पूरी तरह यकीन करना तो मुश्किल है पर अगर एसा है तो सचमुच हिना के फैन्स को काफी निराशा होने वाली है। क्योंकि वे अपनी जी जान लगाकर हिना को इस शो में रखने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बता दें इन दिनों हिना खान प्रियांक और लव के अलावा हर किसी की दुश्मन बनी हुई हैं। घर में उन्हें हर किसी द्वारा नापसंद किया जा रहा है अब आगे क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा।

Published on: