TV न्यूज

तो ये वो शख्स जो BIGG BOSS बन सलमान से लेकर सभी कंटेस्टेंट्स की लेता है क्लास..जाने इन से जुड़ी दिलचस्प बातें…

तो ये वो शख्स जो BIGG BOSS बन सलमान से लेकर सभी कंटेस्टेंट्स की लेता है क्लास..जाने इन से जुड़ी दिलचस्प बातें...
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2017, 10:37 AM IST
bigg boss 11
bigg boss 11

कलर्स टीवी का सबसे मशहूर शो 10 सालों से लोगों को एंटरटेंन करता आ रहा है। शो में कई ड्रामा होता है लोग हंसते हैं रोते हैं, टास्क करते हैं लेकिन आजतक ये पता नहीं चल पाया की बिग बॅास है कौन। सभी के जहन में ये सवाल होता है की जो शख्स पूरे घर को चला रहा है आखिर वो है कौन। कौन इन कंटेस्टेंट्स को सजा सुनाता है। कौन कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियां बताता है।

तो आज इस गहरे राज का परदा फाश कर ही देते हैं। जी हां आज आपको बताते है की कौन है इस घर का असली बिग बॅास। उनका नाम हैं- अतुल कपूर। जी बिलकुल, अतुल एक जाने माने वॅाइस ओवर आर्टिस्ट हैं। और ऐसा बिलकुल मत सोचिएगा की अगर भारत की जनता उनके बारे में नहीं जानती तो घर में रह रहे कंटेस्टेंट भी नही जानते होंगे। बता दें अक्सर शो के बाद अतुल सभी घरवालों से रुबरु होते हैं और पार्टी भी करते हैं।

The man behind biggboss voice very talented person #atulkapoor

A post shared by BIGG BOSS 11 OFFICIAL UPDATES (@indianrealityshows) on

बता दें शो के दौरान बिग बॉस के घर में अतुल का एक अलग कमरा है, जहां से वे घरवालों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और उन्हें निर्देश देते हैं। यदि कोई अपने माइक के साथ छेड़छाड़ करता है तो भी वे कहते है कि आप अपना माइक सही से पहन लें।

केवल कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि अरबाज खान और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई सेलिब्रिटीज की भी अतुल से मुलाकात हो चुकी हैं। बिग बॉस की आवाज से अतुल ने अपने लाखों फैंस बना लिए है। शो में बिग बॉस की आवाज जान है।

अगर अतुल के करियर की बात करें तो 1966 में जन्मे अतुल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में बतौर वॉयस ओवर आर्टिस्ट की थी। इस फील्ड में अतुल को काफी सक्सेस मिली। कम ही लोग जानते हैं वे हॉलीवुड सुपरहीरोज की कई फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं। हॉलीवुड फिल्म आयरन मैन, एवेंजर, कैप्टन अमेरिका के अलावा कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें अतुल कपूर ने सुपरहिरो के लिए हिंदी वर्जन के लिए आवाज दी है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब