बिग बॉस सीजन 11 में प्रियांक शर्मा से रोमांस करने को लेकर सुर्खियों में आई बेनाफ्शा सुनावाला को घर से बाहर होने का डर सता रहा है। इन दिनों बेनाफ्शा को रात को नींद भी नहीं आ रही। क्योंकि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सपना चौधरी, हिना खान और बेनाफ्शा नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन हिना और सपना की फैन फॉलोविंग बेनाफ्शा से कहीं ज्यादा है और इसीलिए वह पहले से ही मान कर चल रही है कि अब इस घर में वह कुछ ही घंटे के लिए है। प्रियांक भी उनके घर से बाहर जाने को लेकर टेंशन में हैं। खैर ये साफ देखा जा सकता है कि बेनाफ्शा के दिल में प्रियांक के लिए खास जगह बनती जा रही है जिसके लिए वह घर के बाहर के रिश्तों की भी सूली चढ़ा देना चाहती हैं। जी हा, शुक्रवार को दिन भर बेनाफ्शा प्रियांक को बार बार इस बात का इशारा करती रही कि उन दोनों के बीच जो भी है वह दोस्ती से बढ़कर है।