29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BB11: जब अर्शी ने सुनाई अपनी आप-बीती, पसीने से लतपत देख प्यार में पागल बॅायफ्रेंड ने जड़ा था थप्पड़..

BB11: जब अर्शी ने सुनाई अपनी आप-बीती, पसीने से लतपत देख प्यार में पागल बॅायफ्रेंड ने जड़ा था थप्पड़..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 18 Nov 2017, 3:47 PM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

कहना गलत नहीं है की बिग बॅास के इस सीजन में हर एक कंटेस्टेंट अपने पीछे कई कहानियां छुपाए बैठा है। हर दिन किसी ना किसी खिलाड़ी का एक राज सामने आता है। जिसमें सबसे आगे हैं अर्शी खान। जी हां अर्शी हर दिन अपनी जिंदगी का एक पन्ना लोगों के सामने रखती जा रही है। जहां वे एक ओर अपने आपको छोटे पर्दे पर दबंग और अड़ियल दिखा रही हैं वहीं अपनी निजी जिंदगी में कई बार धोखे का थप्पड़ खा चुकी हैं अर्शी।

जी हां बता दें हाल में वूट के एक वीडियो में अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे को अपनी एक कहानी सुनाई। उन्होंने बताया की कैसे हुआ था उनका आखिरी ब्रेकअप। अर्शी ने बताया की- मैं भोपाल के एक हॉस्पिटल में फीजियोथेरेपी का काम करती थी। मेरा ब्वॉयफ्रेंड मुझे लेकर काफी इनसिक्योर रहता था। वो पूरा टाइम मेरे हॉस्पिटल के बाहर से मुझ पर नजर रखता था। वो बारिश के समय भी बाहर ही खड़ा रहता था। एक दिन बहुत गर्मी थी और हॉस्पिटल में किसी-किसी डिपार्टमेंट में ही एसी लगा था। गर्मी की वजह से मेरे बहुत पसीना आ रहा था। तभी मेरा ब्वॉयफ्रेंड आया और मुझे देखते ही पेशेंट के सामने थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद उसने कहा,-तू सोकर आ रही है वहां सर्जरी डिपार्टमेंट से। इस बात को सुनकर शिल्पा चौंक गईं। साथ ही उन्होंने अर्शी से पूछा कि फिर तुमने उसे थप्पड़ नहीं मारा। तब अर्शी कहती हैं नहीं मैंने उससे ब्रेकअप कर लिया था।

इसके अलावा अगर बिग बॅास 11 की बात करें तो खबर है की इस रविवार को सलमान खान के शो बिग बॅास 11 में फिल्म पद्मावती की टीम अपना प्रमोशन करने पहुंच रही है। इस फिल्म का प्रमोशन करने रीयल जोड़ी तो नहीं पर रील जोड़ी पधार रही है। सुनने में आया है की रविवार को दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर वीकेंड के वार पर सलमान खान के साथ बिग बॅास 11 के कंटेस्टेंट्स की क्लास लेने पहुचेंगे। इस एपिसोड की शूटिंग इस शनिवार को की जाएगी।

बता दें एपिसोड को खास बनाने के लिए बिग बॅास के घर में शाही दरबार का निर्माण किया जाएगा। और शाहिद और दीपिका सबका मनोरंजन करने के लिए घर में घुसेंगे। वैसे बता दें हमेशा से दीपिका पादुकोण इस शो को काफी पसंद करती आई हैं। सलमान खान और दीपिका पादुकोण की पर्दे पर ना सही लेकिन ऐसे रिएलिटी शोज में कैमिस्ट्री कुछ अलग ही होती है। वहीं अगर शाहिद कपूर की बात करें तो वे भी सलमान खान के साथ काफी मस्ती में आ जाते हैं और दोनों अपने कॅामेडी टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाते हैं।