29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॉस के बाद, अब 10 का दम में दिखेगा सुल्तान का दम

सलमान खान अब 'बिग बॉस' के बाद 'दस का दम' सोनी टीवी तीसरे सीजन को होस्ट करने की तैयारी में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 18 Nov 2017, 10:33 AM IST

Salman  Khan

टेलीविज़न के बहुचर्चित शो 'बिग बॉस' के होस्ट सलमान खान को अब आप एक और शो में होस्ट के तौर पर देख पायेंगे। सलमान अब सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो "10 का दम" को होस्ट करते नजर आयेंगे. 'दस का दम' सोनी टीवी को दो सीजन देने के बाद तीसरे सीजन की तैयारी में है।

बता दें कि '10 का दम' सीजन 3 एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है पिछले दो सीजन भी सलमान खान ने ही होस्ट किये हैं और इस बार भी यह तय माना जा रहा है कि तीसरे सीजन की मेजबानी भी बॉलीवुड के सुल्तान ही करेंगे।

सोनी एंटरटेनमेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष दानिश खान ने बताया है कि सोनी टीवी पर "10 का दम" की जल्द ही वापसी होने वाली है। उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सलमान खान ही शो के नए सीजन के होस्ट होंगे. दानिश खान ने कहा कि इस बार का '10 का दम' सीजन 3 टीवी का मोस्ट इंटरैक्टिव शो होगा और जल्द ही हम शो के ऑन एयर होने की ऑफिसियल घोषणा भी करेंगे और साथ ही साथ शो के बारे में सारी जानकारी भी साझा करेंगे।

सर्वज्ञात है कि सलमान खान मशहूर टीवी शो बिग बॉस सीजन 11 में बेहतरीन मेजबानी करते हैं और इसके साथ ही वह इस शो से बहुत कमाई भी कर रहे हैं. अब यह गौर करने योग्य होगा कि '10 का दम' के लिए वो कितने पैसे चार्ज करते हैं।

उल्लेखनीय है कि सलमान जितना अपने काम को लेकर सीरियस हैं उतना ही उससे मिलने वाली रकम के लिए भी हैं।

गले में दुपट्टा डाल आम लड़कियों की तरह लेडी IAS पहुंची नदी किनारे उसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिससे मच गया हड़कंप...

मुस्लिम खिलाड़ी से प्रेरित बार्बी डॉल ने पहना हिजाब

अमेरिका की नौकरी छोड़, एक युवक भारत वापस आकर कर रह ऐसा काम...

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग