29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम खिलाड़ी से प्रेरित बार्बी डॉल ने पहना हिजाब

मुहम्मद ने रियो ओलंपिक 2016 में महिलाओं की टीम फायल स्पार्धा में कांस्य पदक जीता था। वह हिजाब पहनकर खेलने वाली पहली अमेरिकी ओलंपियन हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 17 Nov 2017, 10:31 AM IST

Ibtihaj Muhammad

ह्यूस्टन: बार्बी डॉल बनाने वाली कंपनी मैटल ने अगले साल मार्किट में एक नई बार्बी डॉल लॉन्च करने की बात की है। यह डॉल सांवले रंग की है, दुनिया में पहली बार एक ऐसी बार्बी डॉल को लॉन्च किया गया है जिसने हिजाब पहन रखा है। बार्बी डॉल बनाने वाली कंपनी मैटल ने कहा कि हिजाब पहनी इस बार्बी को अमेरिकी मुस्लिम महिला फेंसर इब्तिहाज मुहम्मद के सम्मान में लॉन्च किया गया है।

इस बॉर्बी डॉल का चेहरा इब्तिहाज मुहम्मद के जैसा बनाया गया है। इब्तिहाज मुहम्मद पिछले साल रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर सुर्खियों में आई थीं। हिजाबी डॉल की लॉन्चिंग के बाद इब्तिहाज मुहम्मद ने कहा कि यह उनके बचपन के सपने के सच होने जैसा है। बॉर्बी डॉल बनाने वाली कंपनी मैटल ने कहा है कि अब वह दुनिया भर में प्रेरणा देने वाली महिलाओं को मॉडल बनाकर बार्बी डॉल की नयी रेंज लॉन्च करेगी। लेकिन कई लोगों को कंपनी की यह पेशकश पसंद नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों ने बार्बी को हिजाब पहनाने का विरोध किया है और इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया है।

लोगों ने बार्बी का हिजाब पहनाने का विरोध किया है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है, एक यूजर ने लिखा यह ठीक नहीं है। यह महिलाओं का शोषण है। उनका अपमान है। मैटल अगर एक पुरुष बार्बी लॉन्च करेगा जो इस हिजाब वाली डॉल का ऑनर किलिंग करेगा। एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘बकवास है अगली बार बार्बी को बुरका ही पहना दो।’

बता दें कि ओलंपिक के दौरान मुहम्मद ने अमेरिका को मुसलमानों के लिए एक खतरनाक जगह के रूप में बताते हुए आलोचना की। उन्होंने बताया कि उन्हें अमेरिका में एक मुस्लिम की तरह रहना पर सुरक्षित महसूस नहीं होता।
बार्बी डॉल बनाने वाली कंपनी मैटल ने कहा कि यह डॉल अगले साल ऑनलाइन उपलब्ध होगी। मुहम्मद ने कहा था कि उसे लगा कि बाकी मुस्लिम महिलाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिये उसका हिजाब पहनना जरूरी है। बार्बी की ‘शेरो’ डॉल में उसे तलवारबाजी की पोषाक पहने, हाथ में हेलमेट लिये और हिजाब पहने दिखाया गया है।

मुहम्मद ने रियो ओलंपिक 2016 में महिलाओं की टीम फायल स्पार्धा में कांस्य पदक जीता था। वह हिजाब पहनकर खेलने वाली पहली अमेरिकी ओलंपियन हैं। इसके अलावा ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली मुस्लिम अमेरिकी महिला हैं। बार्बी डॉल बनाने वाली कंपनी माटेल ने कहा कि यह डॉल अगले साल ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इब्तिहाज मुहम्मद ने न्यूयॉर्क में ग्लैमर ऑफ द ईयर अवार्ड के बाद इस डॉल पर से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि छोटी लड़की एक बार्बी जो हिजाब पहने हुए है उसके साथ खेल सकेंगी। यह उनके बचपन के सपने के सच होने जैसा है।