TV न्यूज

कपिल शर्मा को मिला सलमान खान का साथ, अब होगी टीवी पर धमाकेदार वापसी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल अपनी शादी के बाद 16 दिसंबर से शो की शूटिंग शुरू करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 11:57 AM IST
kapil and salman
kapil and salman

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर कमबैक करने जा रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों ही कपिल ने अपनी शादी की तारीख की घोषणा की थी और बताया था वह जल्द ही टीवी पर भी वापसी करेंगे। कपिल का यह कमबैक धमाकेदार होगा क्योंकी उनको सलमान खान का साथ मिल गया है।

सलमान करेंगे शो को प्रोड्यूस:
कपिल शर्मा दिसंबर में छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल अपनी शादी के बाद 16 दिसंबर से शो की शूटिंग शुरू करेंगे।

कपिल के इस शो को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपिल के शो के लिए फिल्म सिटी के आठवें फ्लोर पर सेट भी बन रहा है।

12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी:

बता दें कि कपिल शर्मा 12 दिसंबर को जालंधर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्‍नी चतरथ से शादी कर रहे हैं। 14 दिसंबर को उनकी रिसेप्शन पार्टी होगी। कपिल ने एक न्यूज एजेंसी को बताया था,'शादी 12 दिसंबर को गिन्नी के होम टाउन जालंधर में होगी। हम इस समारोह को सादा रखना चाहते थे, लेकिन गिन्नी इकलौती बेटी है, इसलिए वे इसे धूमधाम से करना चाहते हैं। मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं। मेरी मां भी यही चाहती हैं।'

Updated on:
8 Nov 2018, 11:57 AM IST
Published on: