TV न्यूज

टीवी पर आने को लेकर डरा हुआ था, असली व्यक्तित्व ना दिख जाए: सलमान

वह दर्शकों के सामने अपने असल व्यक्तित्व को आ जाने को लेकर काफी डरे हुए थे

2 min read
May 29, 2018
Salman Khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने जब 2008 में 'दस का दम' शो के साथ टेलीविजन में अपने काम की शुरुआत की थी तो वह दर्शकों के सामने अपने असल व्यक्तित्व को आ जाने को लेकर काफी डरे हुए थे। लेकिन अब वह इसी गेम शो के एक नए संस्करण के साथ आम आदमी के साथ आमना-सामना करने के लिए तैयार हैं। सलमान ने कहा कि अब उन्हें अहसास हो चुका है कि लोगों के सामने वह कौन हैं। बता दें कि 'दस का दम' चार जून से प्रदर्शित हो रहा है।

टीवी पर डेब्यू के समय डरा हुआ था:
सलमान ने सोमवार रात शो के लॉन्च के मौके पर कहा, 'यह शो 2008 में पहली बार आया था और इसके साथ मैंने टीवी पर अपना डेब्यू किया। उस समय मेरे बारे में थोड़ी नकारात्मकता थी और मैं वास्तव में यहां आने और दस का दम में अपने असल व्यक्तित्व के सामने आने को लेकर डरा हुआ था लेकिन फिर भी मैंने टीवी पर आने का फैसला किया।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि टीवी सबसे सशक्त माध्यम है। मैंने अपने पिता से पूछा था कि क्या मुझे शो करना चाहिए क्योंकि वहां आम आदमी होंगे। मैं अपने खुद के व्यक्तित्व को लेकर डर हुआ था।'

ये भी पढ़ें

डूब रहा था सलमान का कॅरियर, इस शख्स ने मसीहा बनकर थामा हाथ, बना दिया बॉक्स आॅफिस का ‘सुल्तान’

पिता से मांगी सलाह:

सलमान ने अपने पिता व लेखक सलीम खान से सलाह मांगी जिन्होंने उनसे कहा कि 'यही तुम्हारा असली रूप है। जाओ और दुनिया को दिखाओ की तुम क्या हो। अगर तुम्हें लोगों ने स्वीकारा तो ठीक है और अगर नहीं, तो अपने आप को बदलना।' उन्होंने कहा कि फिल्मों से अलग जब एक अभिनेता टीवी पर एक रियलिटी शो करता है तो उसका असल व्यक्तित्व बाहर निकलता है। सलमान कहते हैं, 'मैं जैसा हूं लोगों ने मुझे उसी तरह से स्वीकार किया। उन्हें पता चल गया कि मैं कौन हूं।' सलमान शो के बाद जीवन के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहते हैं कि पनवेल में उनके फार्महाउस के आसपास रहने वाले ग्रामीण शो के बाद 'मैंने प्यार किया' के प्रेम, समीर और 'करन अर्जुन' के करन को भूल गए और वह सलमान को और उनके 'दस का दम' को याद रखते हैं।

हुआ टीवी की शक्ति का अहसास:
सलमान ने कहा, 'इसके बाद मुझे टेलीविजन की शक्ति का अहसास हुआ।' सलमान को हालांकि यह अजीब लगता है कि आज बॉलीवुड के कई नए सितारे इस माध्यम को कम आंकते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वे सोचते हैं कि हम फिल्म करने यहां आए हैं और अगर वे टीवी में प्रवेश करते हैं, तो वे वहां फंस जाएंगे या अपना सम्मान खो देंगे। इसलिए वे टीवी पर काम कर लाखों रुपये कमाने से महरूम रह जाते हैं जो वे फिल्म उद्योग में कभी नहीं बना पाएंगे।'

ये भी पढ़ें

ऐश्वर्या से परेशान हुए अभिषेक, सरेआम कहा कुछ ऐसा तो ‘सलमान’ बोले- मेरे लिए भेज दो
Published on:
29 May 2018 07:48 pm
Also Read
View All