TV न्यूज

Ankita Lokhande की बर्थडे पार्टी में संदीप सिंह को देखकर भड़के सुशांत के फैंस, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

अंकिता लोखंडे की बर्थडे पार्टी में नजर आए संदीप सिंह संदीप सिंह को देख फैंस ने अंकिता को किया ट्रोल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद संदीप का रोल रहा था संदेहजनक
2 min read
• •
Dec 22, 2020
Ankita Lokhande birthday party
Ankita Lokhande birthday party

नई दिल्ली | टीवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपना बर्थडे बड़े ही धूमधाम तरह से सेलिब्रेट किया। अंकिता ने एक छोटी सी पार्टी ऑर्गेनाइज की और अपने परिवार-दोस्तो के साथ जन्मदिन को मनाया। अंकिता की इस पार्टी से कुछ तस्वीरें वायरल हुई जिसे देख फैंस का गुस्सा भड़क गया। दरअसल, अंकिता ने अपनी पार्टी में संदीप सिंह (Sandip Ssingh) को भी बुलाया था जिससे सुशांत के फैंस एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल (Troll) कर रहे हैं।

सोशल मीडिया (social media) पर अंकिता के बर्थडे की कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। अंकिता की पार्टी में उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन, रश्मि देसाई, अर्पणा दीक्षित जैसे कई सेलेब्स के अलावा संदीप सिंह भी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी को देखते हुए फैंस अंकिता से लगातार सवाल कर रहे हैं और खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पहले अंकिता ने नेशनल न्यूज चैनल पर झूठ बोला और अब संदीप सिंह को अपनी बर्थडे पार्टी में बुला लिया। कितना कुछ ये हमसे छुपाएंगी। हमें पूरा हक है सवाल करने का और हमें जवाब चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कोई शक नहीं कि सुशांत ने अंकिता को क्यों छोड़ा था। तुम्हे शर्म आनी चाहिए। तुम उस इंसान के साथ अपना जन्मदिन मना रही हो जिसका रोल सुशांत केस में संदेहजनक रहा है।

अंकिता का ये वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी दोस्त रश्मि देसाई के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी वीडियो में संदीप सिंह भी विक्की जैन के साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके दोस्त संदीप सिंह पर कई गंभीर आरोप लगे थे। उनके रोल को सुशांत केस में संदेहजनक माना गया था। उन्होंने ही सुशांत की मौत के बाद घटनास्थल पर शुरुआत से लेकर अंत तक सबकुछ संभाला था।

Published on:
22 Dec 2020 09:21 am