TV न्यूज

शॉकिंग न्यूज: ‘भाबीजी घर पर हैं’ कि अनीता भाभी को हुई यह गंभीर बीमारी, छोड़ेंगी शो!

अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सौम्या टंडन शो को छोड़ सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2018, 1:51 PM IST
Saumya tondon
Saumya tondon

कॉमेडी टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है। इसमें सभी किरदारों की एक अलग पहचान बन गई है। फैंस किरदार के नाम से ही इन्हें ज्यादा जानते हैं। अब इस शो को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यह चौंकाने वाली खबर 'भाबीजी घर पर हैं' कि गौरी मेम यानी अनीता भाभी के बारे में है। अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सौम्या टंडन शो को छोड़ सकती हैं।

सर्व करना था नोटिस पीरियड:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सौम्या ने मार्च के महीने में ही इस शो को छोड़ने का फैसला लिया था और कॉन्ट्रैक्ट की वजह से उन्हें 6 महीने का नोटिस पीरियड सर्व करना था जो कि अगस्त में खत्म हो हो जाएगा यानि अगले महीने से वो शो में नहीं दिखाई देंगी।

अफवाहों के बीच आया सौम्या का ट्वीट:
हालांकि इन सब अफवाहों के बीच खुद सौम्या टंडन ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वह इस शो को नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने ट्वीट में बताया कि उनके लीवर में इंफेक्शीन हो गया है जिस कारण वे एक हफ्ते से लीव पर हैं।

जल्द शूटिंग पर लौटेंगी:
शो के प्रोड्यूसर बिनैफर कोहली ने एक अखबार से बात करते हुए बताया,' सौम्या को हेपेटाइटिस हुआ था, वो इलाज करवा रही हैं और जल्द ही वे शूटिंग पर लौटेंगी।'

बिग बॉस से आॅफर की थी खबर:
पहले खबरें आ रही थीं कि सौम्या को रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस से आॅफर आया है। साथ ही कहा जा रहा था कि इसी वजह से वह 'भाबीजी घर पर हैं' शो को छोड़ सकती हैं।

सौम्या तीन साल से हैं शो का हिस्सा:
अभिनेत्री सौम्या टंडन पिछले तीन वर्षोंं से 'भाबीजी घर पर हैं' शो का हिस्सा हैं। वह इस शो से इतनी फेमस हो गई हैं कि उन्हें घर—घर में अनीता भाभी के नाम से जाना जाने लगा है।

Published on:
Also Read
View All
अविनाश मिश्रा ने चीटिंग और ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों के बीच किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- यहीं छोड़ दें और आगे बढ़ें

‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट