Sushant Singh Birthday: सावधान इंडिया के होस्ट सुशांत सिंह आज, 09 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं।
Savdhaan India Host Sushant Singh Story: टीवी के जाने-माने एक्टर और सावधान इंडिया के होस्ट सुशांत सिंह का जन्म 9 मार्च 1972 को उत्तर प्रदेश के बिजनोर में हुआ था। अभिनेता आज आज, 9 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
एक्टर ने अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। उन्होंने साल 1988 में फिल्म 'सत्या' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। इसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' 'जंगली', 'दम', 'डरना मना है', 'कौन', 'जोश', 'लक्ष्य', 'और रक्त चरित्र' जैसी फिल्मों में अपनी धाकड़ एक्टिंग से लोगों को हैरान कर दिया।
आइए अब उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
ये बात कॉलेज के दिनों की है। दिल्ली उनके लिए अलग था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं एक ऐसे कॉलेज में था, जहां ढ़ेर सारी लड़कियां थीं। तब लोग मेरी स्टोनवॉश जींस पर हंसते थे क्योंकि वे उस समय फैशन में नहीं थे, मेरी मूंछों पर हंसते थे। मैं एक भैया जी की तरह दिखता था। कोई भी लड़की दोस्त मेरे साथ 6 महीनें से अधिक नहीं टिकती थी। फिर कुछ समय बाद मेरी किसी से दोस्ती होती थी और टूट जाती थी। तब मैं बोर होने लगा था। इसके बाद मैंने एक नई प्रेमिका की तलाश की।
यह भी पढ़ें: दिव्या होंगी क्राइम शो सावधान इंडिया की नई होस्ट
सुशांत सिंह दो बच्चों के पिता हैं। उनकी पत्नी का नाम मोलिना सिंह है। एक्टर आज एक अच्छी लाइफ जी रहे हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही एक किताब 'क्वींस ऑफ क्राइम' लिखी थी, जो उन दिनों खूब चर्चा में थी।
इसके अलावा सुशांत सिंह को कई अहम मुद्दों पर बोलते देखा गया है। वर्ष 2019 में सीएए) का उन्होंने विरोध किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें 'सावधान इंडिया' से बाहर कर दिया गया था।