
दशहरे की रात रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-8' का फिनाले खत्म हो गया। इस बार शो के विजेता बने है 26 साल के डांसर और कोरियोग्राफर शांतनु माहेश्वरी। फानइल मुकाबले में हिना खान और रवि दुबे को हराकर शांतनु ने 'खतरों के खिलाड़ी' का खिताब अपने नाम किया। इस शो का फिनाले बेहद ही खास था। क्योंकि शो के फिनाले में रोहित शेट्टी की नई फिल्म 'गोलमाल 4' के एक्टर्स अजय देवगन , तुषार कपूर , श्रेयस तलपड़े , तब्बू, अरशद वारसी और कुनाल खेमूं पहुंचे। जहां ये सभी अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आए।। फिनाले का टास्क भी बेहद खतरनाक था। लेकिन शांतनु ने अपने जज्बे के दम पर जीत अपने नाम की।
फिनाले के फाइनल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें शांतनु को आप फानइल राउंड में परफॉर्म करते हुए देख सकते हैं। इतना ही उनके हैरतअंगेज करबत को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। कोलकाता के रहने वाले शांतुन इससे पहले चैनल वी के शो दिल दोस्ती डांस में नजर आ चुके है। लेकिन शो खतरों के खिलाड़ी में उनकी दमदार परफॉर्मेंस को देखते हुए शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने उन्हें साइलेंट किलर का नाम दिया। शांतनु को 20 लाख की प्राइज मनी के अलावा विजेता की ट्रॉफी और कार भी ईनाम के तौर पर दी गई है। रवि दुबे स्टंट को सही से नहीं कर पाए थे और बाहर हो गए थे। आखिरी मुकाबला शांतनु माहेश्वरी और हिना खान में था।
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा और मोनिका डोगरा शांतनु को रियल जेंटलमैन बताती हैं। एक वेबसाइट से बातचीत में शांतनु ने अपनी जीत की खुशी शेयर करते हुए कहा, मुझे इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। मुझे नहीं लगा था कि मैं फाइनल तक पहुंच जाऊंगा। इस जर्नी में मैंने अपने कई डरों को दूर किया है। शो में निया शर्मा, मोनिका डोगरा, रवि दुबे, रित्विक के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा।
शांतनु माहेश्वरी पेशे से डांसर-कोरियोग्राफर हैं, उन्होंने डांस शो और सीरियल में भी काम किया है। हाल ही में उनके टीवी के विवादित शो परहरेदार पिया में काम करने की खबरें थी। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शांतनू ने कहा, मैं इस शो का सीजन-2 कभी नहीं कर रहा था। मुझे नहीं पता ऐसी खबरें कहां से आईं। मैं ऐसे प्रोजेक्ट हाथ में लेना चाहता हूं जो मुझे चैलेंज और प्रेरित करें।
KKK-8 को इस बार जबरदस्त TRP मिली। जब से शो ऑन एयर हुआ था TPR चार्ट में टॉप-5 शो में शामिल रहा। इस बार शो में टीवी इंडस्ट्री के बेहतरीन कंटेस्टेंट्स शामिल रहे। बता दें, इस सीजन की शुरुआत जुलाई में हुई थी और इसकी ज्यादातर शूटिंग स्पेन में ही हुई है।