
'भाबीजी घर पर हैं' कि फेम एक्ट्रेस और 'बिग बॅास 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने हाल में अपने फैंस को एक प्यारा सा तोहफा दिया है। काफी समय से शिल्पा के प्रशंसक उन्हें अपने पुराने भाभीजी वाले अवतार में देखने के लिए तरस रहे थे। शिल्पा ने उन सभी की मिन्नत पूरी कर दी है। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपने पुराने अंगूरी भाभी वाले स्टाइल में नजर आईं।
लव त्यागी को किया बर्थडे विश
पर आपको बता दें यह वीडियो प्रशंसको के लिए नहीं बल्कि उन्होंने अपने एक खास दोस्त के लिए डाला है। दरअसल कल बिग बॅास कंटेस्टेंट लव त्यागी का जन्मदिन था और इस खास मौके पर शिल्पा ने अपने अंगूरी भाभी वाले स्टाइल में उन्हें विश किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बीते सालों में विवादों का शिकार
गौरतलब है कि बीते सालों में शिल्पा कई विवादों का कारण बनी थीं। उन्हें निजी कारणों की वजह से 'भाबीजी घर पर हैं' शो से बाहर निकाल दिया था। इसके अलावा वह अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में आईं थी। लेकिन सलमान खान के शो 'बिग बॅास 11' में विनर बनने के बाद लोगों के बीच उनकी एक अलग इमेज कायम हुई।
सुनील के साथ कॅामेडी शो में शिल्पा
इनदिनों वह सुनील ग्रोवर के साथ उनके नए कॅामेडी शो 'धन धना धन' का हिस्सा हैं। आज भी शिल्पा की पहचान अंगूरी भाभी के रूप में ही की जाती है। ये शो आईपीएल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें शिल्पा के किरदार का नाम गुगली है। सुनील के किरदार का नाम प्रोफेसर एलबीडब्ल्यू है।
कमरे में खुद को बंद कर लिया है कपिल शर्मा ने, इस हालत के ये 5 कारण हैं जिम्मेदार