TV न्यूज

जब शिल्पा शेट्टी ने शो ‘Dus ka Dum’ में सलमान की शर्ट के खोले बटन, जानें फिर क्या हुआ

सलमान ने फराह से सवाल किया कि 'कितने प्रतिशत भारतीय अंग्रेजी बोलने वालों से इम्प्रेस होते हैं'
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 1:04 PM IST
salman and shilpa
salman and shilpa

बॉलीवुड एक्टर के शो 'दस का दम' में हाल ही में अनिल कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म फन्ने खां के प्रमोशन के लिए आए थे और शो में काफी मजाक मस्ती भी होते दिखी थी। साथ ही सलमान के इस गेम शो का दिन भी बदल चुका है और अब ये वीकेंड्स पर आया करेगा। लेकिन सलमान के शो का समय बदलने से इसमें कोई बदलाव नहीं आने वाला है। इसका पुराना वाला मजाक मस्ती का फ्लेवर ही कायम रहेगा। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और फराह खान ने भी इस शो में शिरकत की थी। इस शो में शिल्पा ने सलमान की शर्ट का बटन खोल दिया था। इसका वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है।

सलमान ने शिल्पा को लगाया गले तो फराह ने जताई नाराजगी

सलमान के शो दस का दम में शिल्पा शेट्टी की एंट्री काफी मजेदार थी। वह आते ही सलमान खान के गले लगीं और उनकी शर्ट के बटन खोल देती हैं फिर खुद पर काबू करती हैं और उनसे कहती हैं, 'इसे बंद ही कर दो...' पूरा माहौल बहुत ही मस्त हो जाता है जो वीडियो में काफी मजेदार है। इसके बाद फराह खान सलमान से शिकायत करती हैं कि जैसे उन्होंने शिल्पा शेट्टी को गले लगाया वैसे उन्हें नहीं लगाया। बता दें कि इस मोमेंट का सारा मजा वहां मौजूद ऑडियंस खूब मजे से ले रही थी।

सलमाने फराह से सवाल पूछा...

वीडियो में असली मजा तब आया जब सलमान ने फराह से सवाल किया कि 'कितने प्रतिशत भारतीय अंग्रेजी बोलने वालों से इम्प्रेस होते हैं' तो शिल्पा और फराह कहती हैं कि 'वो एक ऐसे लड़के को जानतीं जो लड़कियों के अंग्रेजी बोलने से ही इम्प्रेस होता है।' बता दें कि उनका इशारा सलमान खान की तरफ होता है और वह बहुत ही मासूम बनने की कोशिश करते हैं। शिल्पा शेट्टी कहती है कि 'जो लड़की बहुत ही स्टाइल के साथ अंग्रेजी बोलती हैं। वह उनसे तुरंत ही इम्प्रेस हो जाते हैं।' जब फराह सलमान की ज्यादा टांग खींचती हैं तो वह 'कैटरीना कैफ' का नाम ले लेते हैं और कहते हैं कि 'कैटरीना हिंदी बोलती हैं और उन्होंने उन्हें हिंदी सिखा दी है क्योंकि सलमान को उनके साथ हिंदी में बात करना पसंद है।'

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो