TV न्यूज

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

Shivangi Joshi on Relationships: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने आज के दौर के रिश्तों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आजकल लोग मुश्किल समय आने पर बहुत आसानी से हार मान लेते हैं। एक्ट्रेस का मानना ​​है कि रिश्तों को निभाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन अब रिश्तों से पीछे हट जाना बहुत आम बात हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 4:00 PM IST
Shivangi Joshi on Relationships
शिवांगी जोशी ने आजकल के रिश्तों पर की बात। (फोटो सोर्स: @shivangijoshi18/instagram)

Shivangi Joshi on Relationships: शिवांगी जोशी, जो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं, उन्होंने हाल ही में प्यार और आज के दौर के रिश्तों को लेकर अपना नजरिया साझा किया। 'द फ्री प्रेस जर्नल' के साथ बातचीत में, एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें लगता है कि आजकल लोग रिश्तों को बचाने के लिए मेहनत करने को तैयार नहीं हैं। उनके अनुसार, जब हालात मुश्किल होते हैं, तो लोग आसानी से रिश्ता खत्म करके आगे बढ़ जाते हैं, यह ट्रेंड अब काफी आम हो गया है।

कुशल टंडन से उनके कथित ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद कही बड़ी बात (Shivangi Joshi on Relationships)

शिवांगी की ये बातें एक्टर कुशल टंडन से उनके कथित ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद सामने आई हैं। अब, शिवांगी ने आज के दौर के रिश्तों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि लोग आजकल बहुत ज्यादा 'टेम्परामेंटल' (मिजाज बदलने वाले) हो गए हैं। वे चीजों को ठीक करने की कोशिश करने के बजाय, बहुत जल्दी हार मान लेते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "आजकल मुझे लगता है कि लोग मेहनत ही नहीं करना चाहते। मुझे लगता है कि आज के लोग बस 'पल में जीने' पर ज्यादा ध्यान देते हैं और उनका मिजाज भी बहुत जल्दी बदलता है। इसलिए, जैसे ही उन्हें लगता है कि चीजें ठीक नहीं चल रही हैं, तो वे बस यही कहते हैं - 'ठीक है, चलो अलग हो जाते हैं।'"

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि खुद को प्राथमिकता देना जरूरी है, लेकिन रिश्तों में बहुत आसानी से हार मान लेने की बढ़ती मेंटेलिटी से वह सहमत नहीं हैं। शिवांगी ने आगे कहा, “लोग अब खुद पर और अपनी जरूरतों पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। मेरा मानना ​​है कि इंसान को अपने बारे में भी सोचना चाहिए, लेकिन आजकल लोगों के लिए किसी रिश्ते से बाहर निकलना बहुत आसान हो गया है। मुझे नहीं लगता कि यह कोई अच्छी बात है।”

शिवांगी जोशी और कुशल टंडन के प्यार और अलगाव की कहानी

बता दें कि साल 2023 में शुरू हुए टीवी शो 'बरसातें - मौसम प्यार का' में कुशल और शिवांगी की पहली मुलाकात हुई थी. दोनों ने साथ काम किया और इसी दौरान उनके प्यार की खबरें आने लगीं और धीरे-धीरे दोनों टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंद किए जाने वाले कपल में से एक बन गए थे। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को काफी हद तक निजी रखा था, लेकिन अक्टूबर 2024 में कुशल ने पुष्टि की कि वे प्यार में हैं।

जून 2025 में, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि अब वे साथ नहीं हैं और उनका ब्रेकअप पांच महीने पहले ही हो चुका था। बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी। दोनों में से किसी ने भी पब्लिकली अपने अलग होने की वजह नहीं बताई है।

जब 'लॉक अप 2' में हर्षद चोपड़ा के साथ शिवांगी जोशी के रिश्ते की हुई चर्चा

हाल ही में शिवांगी जोशी रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में साथ में नजर आईं थीं। शो के दौरान 'बड़े अच्छे लगते हैं', में उनके को-स्टार रहे हर्षद चोपड़ा की नजदीकियों की चर्चा हो रही थी। हालांकि, दोनों ने ही इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हालांकि, सुनीता आहूजा ने ये कहते हुए कि सेट पर साथ रहने से बनती है बॉन्डिंग, शिवांगी जोशी- हर्षद चोपड़ा के रिश्ते को सिरे से ख़ारिज कर दिया था।

Updated on:
11 Nov 2026, 4:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’