TV न्यूज

बेघर होते ही फूटा शिवाशीष का गुस्सा, इस कंटस्टेंट को सुनाई खरी-खोटी

घर से बाहर निकलते ही शिवाशीष ने मीडिया से बातचीत की।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2018, 9:16 PM IST
bigg boss
bigg boss

बिग बॉस 12 के घर से रातो रात शिवाशीष का पत्ता साफ हो गया। दरअसल शिवाशीष ने घरवालों के फैसले के खिलाफ जाकर जेल जाने से इंकार कर दिया। हद तो तब हो गई जब उन्होंने बिग बॉस की भी बात नहीं मानी। जिसकी कीमत उन्हें घर से बेघर होकर चुकानी पड़ी।

घर से बाहर निकलते ही शिवाशीष ने मीडिया से बातचीत की। चर्चा के दौरान उन्होंने रोमिल चौधरी पर जमकर गुस्सा निकाला और उन्हें फेक इंसान बताया। उन्होंने कहा, ‘रोमिल चौधरी बहुत ही झूठे इंसान हैं लेकिन फिर भी वो अपने आप को इस सीजन के टॉप 3 प्रतियोगियों में से एक मानते हैं।’

इविक्शन के फैसले पर उठाए सवाल
शिवाशीष ने कहा, 'जब बाकी प्रतियोगियों ने नियम फॉलो नहीं किए तो उन्हें कोई सजा नहीं मिली जबकि मेरे लिए घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उनके अनुसार, ‘जब बाकी लोगों ने नियम नहीं मानें तो उन्हें कुछ नहीं कहा गया। उन लोगों के खिलाफ भी बिग बॉस को कदम उठाने चाहिए थे। हालांकि नियमों को फॉलो न करना मेरा फैसला था। मैं अब इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं आज भी अपने फैसले के साथ खड़ा हूं।’

ये कंटस्टेंट हो सकते हैं फाइनल में
शिवाशीष ने बताया कि वो रोमिल, श्रीसंथ, दीपिका कक्कड़ और करणवीर बोहरा को फाइनल प्रतियोगियों के तौर पर देखते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीसंथ, जसलीन मथारू, करणवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे उनके हमेशा दोस्त रहेंगे। उन्होंने इस सभी के साथ अच्छा रिश्ता शेयर किया, जिसे वो जिंदगीभर याद रखेंगे।

Updated on:
18 Nov 2018, 9:16 PM IST
Published on: