TV न्यूज

यौन शोषण: कॉमेडियन मल्लिका बोलीं, मां कार चला रही थीं और उसका हाथ मेरी स्कर्ट में था…

मैं उस समय 7 साल की थी, मेरी बहन 11 साल की थी, उसके हाथ मेरे स्कर्ट के अंदर सभी जगह गए और मेरी बहन की पीठ पर भी गए...
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2017, 6:28 PM IST
mallika dua
mallika dua

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन पर यौन शोषण के लगे आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर #Me Too कैंपेन चल रहा है, जिसमें यौन उत्पीडऩ का शिकार हुए लोग रूद्ग ञ्जशश लिखकर अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं। एक्टर-कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने भी इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने लिखा- रूद्ग ञ्जशश... मेरी ही कार में हुआ। मेरी मां कार चला रही थीं और वो पीछे की सीट पर बैठा था। उसका हाथ पूरे समय मेरे स्कर्ट के अंदर था। मैं उस समय 7 साल की थी। मेरी बहन 11 साल की थी। उसके हाथ मेरे स्कर्ट के अंदर सभी जगह गए और मेरी बहन की पीठ पर भी गए। मेरे पापा जो दूसरी कार में थे, उन्होनें उसी रात उसके जबड़े को हिला कर रख दिया था।

बता दें कि हॉलीवुड एक्‍ट्रेस एलिसा मिलानो ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा करते हुए दुनियाभर की महिलाओं से आह्वान किया है कि वह भी अपने साथ हुई इस तरह की घटनाओं के बारे में बताए ताकि यह साबित किया जा सके कि यह कोई छोटी या नजरअंदाज किए जा सकने वाली घटना नहीं है। एलिसा के इस ट्वीट के बाद दुनियाभर से महिलाएं प्तरूद्गञ्जशश हैशटैग के साथ अपने साथ हुई घटनाओं को शेयर कर रही हैं। एलिसा के इस ट्वीट पर अभी तक 27,000 से ज्‍यादा ट्वीट आ चुके हैं, जिसमें हजारों महिलाओं ने अपने साथ हुई घटनाओं का खुलासा किया है।

Me too.

A post shared by Mallika Dua (@mallikadua) on

कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने अपने फेसबुक और सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट के तहत बताया कि वह जब 7 साल की थी, तब वो यौन शोषण का शिकार हुई थीं। मल्लिका ने अपने पोस्‍ट में लिखा, ' मैं भी... अपनी खुद की कार में... मेरी मां कार चला रही थीं, जबकि वह हमारे साथ पीछे बैठा था और पूरे समय उसका हाथ मेरी स्‍कर्ट में था। मेरे पिता ने, जो उस समय दूसरी कार में थे, उसका मुंह तोड़ दिया था, क्‍योंकि उसी रात उन्‍होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था।'

बता दें कि एआईबी के कई वीडियो में नजर आ चुकीं मल्लिका दुआ इन दिनों स्‍टार प्‍लस के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में जज बनीं नजर आ रही हैं। मल्लिका दुआ, जानेमाने पत्रकार विनोद दुआ की बेटी हैं। मल्लिक के इस इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट पर कमेंट करते हुए भी कई और लड़कियों ने भी अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा किया है।

Updated on:
16 Oct 2017, 6:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’