TV न्यूज

करीना ने दागे सनी लियोन पर ताबड़तोड़ सवाल, आज से पहले नहीं पूछी गईं ये बातें…!

बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी , करीना कपूर के आने वाले शो की पहली गेस्ट बनने जा रही है।
2 min read
Sep 27, 2018
kareena kapoor
kareena kapoor

करीना जल्द ही खुद का रेडियो शो लेकर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि करीना ने शो की रिकॉर्डिंग भी शुरू कर दी है। करीना के शो पर पहली गेस्ट सनी लियोन बनकर आई हैं। दोनों ने मुंबई के स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते हुए फिल्म्स, शादी और बच्चों के बारे में बात की।

पूछे यह सवाल

जानकारी के मुताबिक इस शो के दौरान करीना ने सनी की पिछली ज़िंदगी से जुड़े सवाल नहीं पूछे बल्कि शादी और मातृत्व को लेकर बात की। सनी ने तीन बच्चे गोद लिए हैं। दोनों ने माँ के रूप में अपने अपने अनुभव भी शेयर किए। करीना में बड़ी ही सहजता से इसे अंजाम दिया। करीना के इस शो को अभी कोई नाम नहीं दिया गया है।

दिसंबर में ऑन एयर होगा

कहा जा रहा है कि करीना का यह रेडियो शो इस साल दिसंबर से ऑन एयर हो जाएगा। इस शो में करीना लोगों की परेशानियां सुनेंगी। 'कॉलिंग करण की तरह इस शो में भी श्रोताओं को करीना से बात करने का मौका मिलेगा और यह शो इश्क 104.8 एफएम पर प्रसारित होगा।'

हाल ही में करीना शरीक हुईं टॉक शो में

हाल ही में एक टॉक शो में करीना और उनकी ख़ास दोस्त अमृता अरोड़ा को बुलाया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में दूसरे बच्चे की योजना है। करीना ने जैसे ही ये बात कही अमृता ने मज़ाक में कहा कि करीना को हमें इस बारे में पहले से बताना चाहिए अगर वो दूसरे बच्चे की सोच रही हों ताकि वो इस देश से बाहर जा सकें। करीना के मुताबिक उन्होंने तैमूर के जन्म के बाद ये प्लान किया था कि वो दो साल के बाद दूसरे बच्चे के बारे में सोचेंगी।

Updated on:
27 Sept 2018 03:02 am
Published on:
27 Sept 2018 03:02 am
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’