टॉक शो लेकर आने वाली हैं भारती:
भारती के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनने में आ रहा था कि वह 'बिग बॉस' में पति हर्ष संग एंट्री लेने वाली थीं। इस खबर को लेकर भारती काफी चर्चा में रहीं। लेकिन शो शुरू होने के साथ ही इस राज से पर्दा उठ गया कि सच क्या है। वहीं उनके आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो खबर है कि वह जल्द वह अपना एक टॉक शो लेकर आने वाली हैं। इस शो का नाम 'भारती का शो - आना ही पड़ेगा' बताया जा रहा है। खबर है कि रिद्धिमा पंडित, अविका गौर, पुनीत जे पाठक, करन वाही जैसे टीवी सेलेब्स ने शो के लिए शूटिंग भी की है। इसके साथ ही वह रित्विक धंजानी के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का सीजन-8 भी होस्ट करने वाली हैं।