10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को साथ हुई ये बीमारी, हॉस्पिटल में दोनों हुए एडमिट

दोनों को रविवार(23 सितंबर) को वह कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 24 Sep 2018, 12:32 PM IST

comedian bharti singh and harsh limbachiyaa

comedian bharti singh and harsh limbachiyaa

टीवी की मशहूर कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। सुनने में आ रहा है कि भारती और उनके पति हर्ष बीमार पड़ गए हैं। दोनों ही एक साथ डेंगू जैसी खतरानक बीमारी का शिकार हो गए हैं। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

Bharti Singh and harsh limbachiyaa" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/24/bahrti2_3459589-m.jpg">

बता दें कि भारती और हर्ष दोनों ही डेंगू की मार को झेल रहे हैं। दोनों कोकिला बेन अस्पताल में एडमिट हैं। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल में छपी खबर की मानें तो डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। सूत्रों की मानें तो दोनों को रविवार(23 सितंबर) को वह कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्पॉट बॉय में छपी खबर की मानें तो डॉक्टरों ने भारती और हर्ष को ऑब्जर्वेशन में रखा है। वहीं उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि जब तक भारती और हर्ष की हालत में कोई सुधार नहीं आता तब तक दोनों को अस्पताल में ही रहना होगा।

भारती के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनने में आ रहा था कि वह 'बिग बॉस' में पति हर्ष संग एंट्री लेने वाली थीं। इस खबर को लेकर भारती काफी चर्चा में रहीं। लेकिन शो शुरू होने के साथ ही इस राज से पर्दा उठ गया कि सच क्या है। वहीं उनके आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो खबर है कि वह जल्द अपना एक टॉक शो लेकर आने वाली हैं। इस शो का नाम 'भारती का शो - आना ही पड़ेगा' बताया जा रहा है। खबर है कि रिद्धिमा पंडित, अविका गौर, पुनीत जे पाठक, करन वाही जैसे टीवी सेलेब्स ने शो के लिए शूटिंग भी की है। इसके साथ ही वह रित्विक धंजानी के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का सीजन-8 भी होस्ट करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें—डेब्यू फिल्म से सुपरहिट हुईं थीं अनु अग्रवाल 29 दिनों तक रही थीं कोमा में, अब दिखती हैं ऐसी, करती हैं ये काम