
एक बार पहले भी बॉलीवुड की अभिनेत्री सनी लियोनी के बिग बॉस के सेट पर जाने की वहज से काफी बवाल हुआ था। वहीं इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी। सनी ने अपने इस दोस्त को विनर ही करार दे दिया। आपको बता दें कि सनी लियानी के बेस्ट फ्रैंड है शो के कंटेस्टेंट विकार गुप्ता। वो चाहती हैं कि इस बार बिग बॉग 11 के विनर वही बने।
शो जहां फिनाले वीक में पहुंच चुका है। वही शो में फिलहाल 4 लोग ही बचे है। सनी ने कहा कि बिजी होने के कारण वो रोजाना तो बिग बॉस नहीं देख पाती लेकिन शो के हर एक्टिविटी से अपडेट रहती है। आपको बता दें कि सनी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि विकास गुप्ता इस शो के विनर बनें। वो मेरे अच्छे दोस्त हैं और फेवरेट भी।'
अब सनी बिग बॉस की इतनी तारीफ क्यों नहीं करेंगी उनका करियर इसी शो की वजह से ही तो बना है।
सनी बिग बॉस सीजन 5 में कंटेस्टेंट के तौर पर आई थीं वहीं फिल्ममेकर महेश भट्ट की नजर उनपर पड़ी और उनकी किस्मत चमक गई। इसके साथ ही महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म 'जिम्म 2' ऑफर की थी। फिर क्या था इसके बाद सनी ने कभी अपनी पिछली जिंदगी की तरफ पलट कर नहीं देखा और खुद को एक अलग मुकाम तक पहुंचाया।
बिग बॉस का फिनाले 14 जनवरी को है। टॉप 4 में अब शिल्पा,विकास,हिना और पुनीश शर्मा है। बिग बॉस के फैंस को बेसर्बी से इंतजार है बिग बॉस के सीजन 11 के विनर का। ऐसे में फैंस में उत्सुकता काफी बढ़ गई है कि आखिर इस सीजन का कौन विजेता बनेगा।
वहीं सनी लियोनी के फैंन के लिए एक और बड़ी खुशबरी है। सनी जल्द ही दिल्ली में एक प्रोग्राम करने जा रहीं है। सनी इससे पहले बेंगलुरु में प्रोग्राम करने जा रही थी लेकिन इस पर जमकर विवाद हुआ और उनका ये प्रोग्राम नहीं हो सका। इस बार जनवरी में लोहड़ी के मौके पर वो दिल्ली में प्रोग्राम करने जा रही है। वहीं इनका साथ देंगी फेमस सिंगर कनिका कपूर।