31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंगलुररु में जहां मचा बवाल, दिल्ली में बेबी डॉल मचाएंगी धमाल…

दिल्ली में उनके साथ स्टेज पर नजर आएंगी सिंगर कनिका कपूर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 10 Jan 2018, 5:19 PM IST

Sunny Leone

Sunny Leone

बॉलीवुड की बेबी डॉल यानी सनी लियोनी एक बार फिर आई विवादों में। इस बार वो अपने परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में आई हैं। सनी लियोनी बंगलुरु में एक प्रोग्राम करने वाली थी। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ और उन्हें अपना ये प्रोग्राम रद्द करना पड़ा। शायद इस बार उनकी किसमत उनका साथ दें। जी हां सनी जल्द ही दिल्ली में एक प्रोग्राम करने जा रही हैं। ये उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी साबित हो सकीत है। यह प्रोग्राम खासतौर पर लोहड़ी के मौके पर 13 जनवरी को किया जाएगा।


इस प्रोग्राम में अकेली सनी अकेले ही अपने जलवे नहीं बिखेरेंगी बल्कि उनके अलावा उनके साथ फेमस सिंगर 'बेबी डॉल मैं सोने दी' की गायिका कनिका कपूर भी नजर आने वाली हैं। जानकारी मिली है कि सनी लियोनी, सिंगर कनिका कपूर के अलावा एक्‍ट्रेस वह होस्‍ट रोशनी चोपड़ा भी स्टेज शेयर करती नजर आएंगी। सूत्रों के हवाले से सनी लियोनी का ये शो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। फिल्हाल अभी सनी कि किसी फिल्मी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी नही मिली है। सनी पिछले साल फिल्‍म 'तेरा इंतजार' में अरबाज खान के साथ एक्टिंग करती नजर आई थी।

सनी अबतक के अपने करियर में कई गानों पर आइटम सॉग करती नजर आ चुकी है। वहीं शाहरुख खान की फिल्‍म 'रईस' में उनका गाना 'लैला में लैला' दर्शकों के पसंद आने के साथ ही काफी हिट रहा। सनी ने अबतब अपने करियर में जिस्‍म 2, जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्‍मों में काम किया। वहीं दर्शकों ने उनके काम को काफी सराहा भी है। इसमें कोई शक नहीं कि खूबसूरत होने के साथ ही बेहद टैलेंटेड भी है। वहीं उन्होंने एमटीवी पर आने वाले स्प्लिट्सविला के सभी शोज को होस्ट किया। अब दिल्ली में होने वाले इसके प्रोग्राम में कोई विवाद न हो इसकी कोई गारंटी नही है।