TV न्यूज

‘Super Dancer Chapter 2’ का ग्रैंड फिनाले आज, जानिए क्या होगा खास

शो के जजेस शिल्पा शेट्टी,निर्देशक अनुराग बासु और कोरियोग्राफर गीता पहले ही कह चुकी हैं कि शो के फाइनल में सभी प्रतियोगी धमाल मचाने जा रहे हैं।

3 min read
Mar 24, 2018
Super Dancer Chapter 2 Winner

रिएलिटी शो 'Super Dancer Chapter 2' अब अपने फिनाले राउंड में पहुंच चुका है। 24 मार्च यानी की आज शो का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। शो को लेकर सभी कंटस्टेंट् काफी उत्साहित हैं। फिनाले को लेकर सिर्फ कंटस्टेंट्स ही नहीं बल्कि शो से जुड़े हुए सभी दर्शकों में भी काफी के्रज है। ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन भी शिरकत करने वाले हैं। वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'अॉक्टोबर' के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बनेंगे। शो के जजेस शिल्पा शेट्टी,निर्देशक अनुराग बासु और कोरियोग्राफर गीता पहले ही कह चुकी हैं कि शो के फाइनल में सभी प्रतियोगी धमाल मचाने जा रहे हैं। फिनाले में सभी कंटस्टेंट्स स्पेशल परफार्मेंस देंगे,जिसके लिए सभी ने अपनी कमर कस ली है।

लाइव वोटिंग

'सुपर डांसर 2' के फिनाले में विनर का चुनाव लाइव वोटिंग के जरिए किया जाएगा। मतलब की अब शो के दर्शक बन गए हैं जजेस और जजेस बन गए हैं दर्शक। फाइनल राउंड में अपने फेवरेट कंटस्टेंट् को दर्शक 24 मार्च को रात 8 बजे से लाइव वोटिंग कर सकते हैं।

फिनाले में इन 4 कंटस्टेंटस ने बनाई जगह

1. रितीक दिवाकर- रितीक कानपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। रितीक ने सिर्फ 10 साल की उम्र में अपने डांस से सबका दिल जीत लिया। शो में वो अपने सुपर गुरु प्रतीक के साथ कई डांस फार्म पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दे चुका है। रितीक को शो में पहचान उसके डांस के कुछ स्पेशल मूव्स जैसे 'रितीक का ट्वीस्टर' और 'रितीक का चक्रव्यू' के लिए मिली है।

2.वैष्णवी प्रजापति- 5 साल की वैष्णवी 'सुपर डांसर' में 'छोटा पैकेट बड़ा धमाका' के नाम से जानी जाती है। शो की वो सबसे छोटी कंटस्टेंट् है। फिनाले तक के सफर में उसने जजेस को धुआंधार परफॉर्मेंस से चौंका दिया है। बता दें कि वैष्णवी ने एक ऐसे शख्स से डांसिग की बारीकियां सीखी थी जो खुद एक दिव्यांग है। शो में वो अपने सुपर गुरु मनन के साथ परफार्मेंस दे रही हैं।

3. आकाश थापा- देहरादून के 12 वर्षीय आकाश थापा ने शो के शुरुआत से ही सबसे ज्यादा सराहना बटोरी है। सुपर गुरु विवेक के इस चहेते का फिनाले में सबसे मजबूत दावा बताया जा रहा है। आकाश ने हर वीक अपने डांस से सभी को स्पीचलेस किया है। जॉली नेचर के आकाश, शिल्पा के साथ-साथ अन्य जजेस के भी काफी फेवरेट हैं।

4. बिशाल शर्मा- 12 वर्षीय आसाम के बिशाल ने शो में अपने Contemporary और Hip-Hop जैसे डांस फार्म से सबका दिल जीता है।बिशाल को सुपर गुरु वैभव का साथ मिला है।

ये भी पढ़ें

वरुण की फिल्म ‘अक्टूबर’ का पहला गाना ‘ठहर जा’ रिलीज हुआ, दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
Updated on:
24 Mar 2018 02:14 pm
Published on:
24 Mar 2018 01:27 pm
Also Read
View All