TV न्यूज

Super Dancer Chapter 3 Winner : इस कंटेस्टेंट के सिर सजा विजेता का ताज, ईनाम में मिले 15 लाख रुपए

फाइनल राउंड में कुल पांच कंटस्टेंट्स के बीज मुकाबला देखने को मिला। जिसमें रूपसा बतब्याल, तेजस वर्मा सहिता सक्षम शर्मा, जयश्री गोगोई और गौरव सर्वण शुमार थे।
2 min read
Jun 24, 2019
super dancer chapter finalists
super dancer chapter finalists

पॉपुलर रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' ( super dancer chapter 3 ) अपनी आखिरी दहलीज को पार कर चुका है। रविवार की रात में इस शो का ग्रेंड फिनाले हुआ। फाइनल राउंड में कुल पांच कंटस्टेंट्स के बीच मुकाबला देखने को मिला। जिसमें रूपसा बतब्याल, तेजस वर्मा सहित सक्षम शर्मा, जयश्री गोगोई और गौरव सर्वण शुमार थे। इस कड़े मुकाबले में सबको पीछे छोड़ते हुए कोलकाता की 6 वर्षीय रूपसा बतब्याल ने जीत का खिताब अपने नाम किया।

विजेता ट्रॉफी के साथ ही रूपसा को 15 लाख रुपए की ईनामी राशि भी मिली। विनर बनने के बाद रूपसा ने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने 'सुपर डांसर चैप्टर 3' की ट्रॉफी जीती है। मैं डांस से प्यार करती हूं और इसे आगे करना जारी रखूंगी। मैं अब कोलकाता वापस जाऊंगी जिससे मैं अपनी जीत अपने परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट कर सकूं।’

बता दें, शो के फिनाले राउंड में पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया औरै जावेद अली ने भी लाजवाब परफॉर्मेंस दी। वहीं शो की जज शिल्पा शेट्टी ने करीब 30 साल बाद भरतनाट्टयम किया। गौरतलब है कि शिल्पा के अलावा फिल्ममेकर अनुराग बसु और कोरियोग्राफर गीता ने भी पूरे शो को जज किया।

Published on:
24 Jun 2019 10:41 am
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस