TV न्यूज

New Show: Superstar Singer के आॅडिशन इसी महीने होंगे शुरू, जानिए आपके शहर में कब आएगी टीम

सोनी टीवी ने Superstar Singer शो के लिए प्रोमो जारी कर दिए हैं। साथ ही Auditions dates और सिटीज का भी ऐलान कर दिया है।
2 min read
Mar 16, 2019
Superstar singer judges
Superstar singer judges

मुंबई। सिंगर बनने की चाहत रखने वाले सिंगर्स के लिए सोनी टीवी ने एक नए शो का एलान किया है। 'सुपरस्टार सिंगर' नाम से आ रहे इस शो को जज करेंगे जावेद अली, अलका याग्निक और हिमेश रेशमिया। सोनी टीवी ने Superstar Singer शो के लिए प्रोमो जारी कर दिए हैं। साथ ही Auditions की डे्टस और सिटीज का भी ऐलान कर दिया है।

'सुपरस्टार सिंगर'किड्स सिंगिंग रियलिटी शो है। इसमें 2 से 14 साल तक के बच्चे अपना सिंगिंग टैलेंट दिखा सकते हैं। यह शो सोनी के 'सुपरडांसर' डांस शो की तर्ज पर बनाया गया है। सुपरडांसर को किड्स कैटेगरी में जोरदार सफलता मिली है। विकली टीआरपी में भी सुपरडांसर को टॉप 5 में जगह मिलती रही है।

इन शहरों में होगा आॅडिशन (Superstar singers auditions in cities with dates )


'सुपरस्टार सिंगर'किड्स सिंगिंग रियलिटी शो के आॅडिशन राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होंगे। जयपुर में 23 मार्च, भुवनेश्वर में 24 मार्च, नागपुर में 25 मार्च, गुवाहाटी में 26 मार्च, इंदौर में 27 मार्च और देहरादून में 28 मार्च को आॅडिशन होंगे। चंडीगढ़ में 30 मार्च, बेंगलूरु में 31 मार्च, लखनऊ में 1 अप्रेल, कोलकाता में 7 अप्रेल, दिल्ली में 14 अप्रेल और मुंबई में 21 अप्रेल को आॅडिशन आयोजित किए जाएंगे।

'सुपरस्टार सिंगर' शो से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे पेज Patrika Entertainment से

Updated on:
16 Mar 2019 12:34 pm
Published on:
16 Mar 2019 11:56 am
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’