TV न्यूज

दुल्हन बनने वाली हैं TMKOC की ‘सोनू’, ‘टप्पू’ से नहीं इस यूट्यूबर से करेंगी शादी

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू जल्द शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर शेयर की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2024, 1:41 PM IST
jheel mehta wedding

Jheel Mehta Wedding: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस झील मेहता शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक्ट्रेस टप्पू से नहीं बल्कि एक फेमस यूट्यूबर आदित्य दुबे से शादी करेंगी। झील मेहता ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट से दी है, जिसमें कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है।

TMKOC की 'सोनू' ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से फेमस हुईं एक्ट्रेस झील मेहता ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने होने वाले पति फेमस यूट्यूबर और गेमर आदित्य दुबे के साथ दिखाई दे रहीं हैं। इन तस्वीरों में कपल ने व्हाइट और ब्राउन कलर की ड्रेस पहनी है। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Jheel Mehta Wedding: बचपन से साथ है झील और आदित्य

एक्ट्रेस झील मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें-वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। एक व्लॉग के जरिए एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर आदित्य के बारे में फैंस को बताया था। दोनों ने व्लॉग में बताया कि वह बचपन से साथ हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और जब वे 10वीं कक्षा में थे तब दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। इसी के साथ कपल ने शेयर किया की किस तरह से दोनों एक दूसरे के करीब आए।

Updated on:
13 May 2024, 1:41 PM IST
Published on: