TV न्यूज

TMKOC: टूट जाएगी टप्पू सेना, गोली ने छोड़ दिया ‘तारक मेहता…’ शो? कुश शाह ने बताई क्या है असलियत

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: खबर आ रही है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में गोली का रोल प्ले करने वाल कुश शाह ने शो छोड़ दिया है, यहां जानिए एक्टर ने क्या कहा?
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2024, 4:34 PM IST
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Goli aka Actor Kush Shah Quits Show

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो लोगों का फेवरेट टीवी सीरियल है। इसके हर किरदार को लोग पसंद करते हैं। खासकर टप्पू सेना को, जो हर रोज कुछ न कुछ धमाचौकड़ी करती रहती है।

क्या गोली ने छोड़ दिया है तारक मेहता का उल्टा चश्मा?

इसी सेना का हिस्सा हैं गोली यानी कुश शाह। मगर अब खबर आ रही है कि उन्होंने ये सीरियल छोड़ दिया है। उनके सीरियल छोड़ने की खबर तब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है, जब किसी ने उनको न्यूयॉर्क में देखा।

यहां से एक फैन के साथ कुश शाह की सेल्फी वायरल हो गई सोशल मीडिया पर। तब ये खबर आग की तरह फैलने लगी कि गोली ने सीरियल छोड़ दिया है। अब इस खबर पर एक्टर का रिएक्शन भी है आ गया है। उन्होंने ऐसी खबरों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वो ये शो नहीं छोड़ रहे हैं। साथ ही इन सारी बातों को अफवाह बताया।

यह भी पढ़ें: इस डायरेक्टर के साथ मूवी बनाएंगे संजय दत्त, Hrithik Roshan को दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें – Bollywood News In Hindi
उन्होंने कहा वो सिर्फ न्यूयॉर्क यानी अमेरिका घूमने गए थे। गोली यानी कुश शाह इस शो की शुरुआत से ही इससे जुड़े हैं।
TMKOC में वो डॉ. हाथी के बेटे का रोल प्ले कर रहे हैं। इनके किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल 15 सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है।

Updated on:
21 Jun 2024, 4:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’