TV न्यूज

कपिल के शो में किरमानी के कपड़ों के अनोखा प्यार का खुलासा, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

साल 1983 में जब भारत ने पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। उस वक्त विकेट कीपर-बल्लेबाज रहे....
2 min read
Mar 10, 2019
The Kapil Sharma Show
The Kapil Sharma Show

मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma का शो 'The Kapil Sharma Show' इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के शनिवार के एपिसोड में 1983 वर्ल्ड कप की पूरी टीम नजर आई। शो के दौरान कपिल देव, मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, दिलीप वेंगेस्कर, कृष्णमाचारी श्रीकांत, रॉजर बिन्नी, कीर्ति आजाद, मदन लाल, सय्यद किरमानी, बलविंदर संधू और यशपाल सहित सभी खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। शो में कई खिलाड़ियोें ने चौंकाने वाले खुलासे किए।

साल 1983 में जब भारत ने पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। उस वक्त विकेट कीपर-बल्लेबाज रहे सय्यद मुजतबा हुसैन किरमानी भी कपिल के शो में मौजूद थे। कपिल देव ने किरमानी के कपड़ों को लेकर अनूठे प्यार का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि किरमानी अपने कपड़ों से बेहद प्यार करते हैं और उनके पास उनके स्कूल के समय के कपड़ों से लेकर वर्ल्ड कप के समय तक के कपड़े मौजूद हैं।

आपको बता दें कि इस शो में किरमानी भारतीय क्रिकेट टीम वाला ब्लेजर पहन कर पहुंचे थे जिसे देख कर कपिल हैरान रह गए। इस बारे में जब बात उठी तो बातचीत पुरानी बातों और पुराने किस्सों तक पहुंच गई। शो के रविवार के एपिसोड में भी यही टीम नजर आएगी और सभी जमकर मस्ती करते नजर आएंगे।

Published on:
10 Mar 2019 01:16 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’