TV न्यूज

इस साल के अंत तक बंद हो जाएंगे टीवी के ये 6 मशहूर सीरियल, ‘ये हैं मोहब्बतें’ भी लिस्ट में शामिल…

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर शोज 'ये हैं मोहब्बतें'अब जल्द ही बंद होने वाला है।
2 min read
Sep 20, 2018
top 6 tv shows that goes off air this year
top 6 tv shows that goes off air this year

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर शो 'ये हैं मोहब्बतें' और 'इश्कबाज' अब जल्द ही बंद होने वाला है। जी हां, दोनों टीवी शोज अब आखिरी पढ़ाव पर आ चुके हैं और जल्द ही ऑफ एयर होने वाले हैं। न केवल ये दो शो बल्कि कुल 6 शोज जल्द ही ऑफएयर होने जा रहे हैं। इन शोज के नाम हैं- 'ये हैं मोहब्बतें', 'इश्कबाज,' मरियम खान- रिपोर्ट‍िंग लाइव', 'पोरस' और 'साम धाम दंड भेद'। हालांकि अभी इनकी ऑफएयर होने की तारीख सामने नहीं आई है।

टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहने वाला एकता कपूर का मशहूर शो 'ये हैं मोहब्बतें' को लेकर खबरें आ रही थीं कि ये अक्टूबर में बंद हो जाएगा, पर अब बताया जा रहा है कि इस शो का आखिरी एपिसोड बेहद खास होगा इसी के चलते इसके ऑफएयर होने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इसकी शूटिंग विदेश में की जाएगी। बता दें अब तक 'ये हैं मोहब्बतें' के 1500 एपिसोड्स पूरे हो चुके हैं। साथ ही शो 5 साल पूरे कर चुका है। ऐसे में शो का बंद होना दर्शकों के लिए किसी सदमे से कम नहीं होगा।

'इश्कबाज' शो को भी दर्शकों से बेहद प्यार मिला है। हालांकि टीआरपी लिस्ट में ये शो आगे-पीछे होता रहा है। इसके बावजूद शो में लगातार आए ट्विस्ट के कारण मेकर्स इसे सफल बनाने में कामयाब रहे।

'कसौटी जिंदगी की 2' शो इस दिन होगा ऑनएयर

गौरतलब है कि 'कसौटी जिंदगी की 2' का नया प्रोमो हाल में जारी किया गया है। ये शो 18 साल बाद एकता कपूर एक नए अंदाज में वापस लेकर आ रही हैं। हाल में एकता ने 'कसौटी जिंदगी 2' का प्रोमो रिलीज किया, जिसे देखकर पुरानी यादें ताजा हो गई। बता दें प्रोमो में शाहरुख खान, प्रेरणा और अनुराग की अधूरी लव-स्टोरी को सुना रहे हैं। 'कसौटी जिंदगी की सीजन 2' 25 सितंबर से शुरू होगा।

Updated on:
20 Sept 2018 09:45 am
Published on:
20 Sept 2018 09:36 am
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’