TV न्यूज

कुछ ऐसी दिखने लगी हैं आपकी चहेती बहुएं, इन 11 टीवी एक्ट्रेसेस का ट्रैफॉर्मेशन देख रह जाएंगे आप दंग

अपने किरदारों में जान फूंकने का काम करने वाली टीवी एक्ट्रेसेस घर-घर में अपने नाम से ज्यादा अपने किरदारों के नाम से जानी जाती है। कुछ टीवी एक्ट्रेसेस जिन्होंने बहू और बेटी का किरदार निभाया है, वह अब इतनी बदल गई हैं कि उनको पहचानना भी जरा मुश्किल हो सकता है। आइयें नजर डालते हैं इन टीवी एक्ट्रेसेस के ट्रांसफॉर्मेशन पर..
5 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 12:55 PM IST
tv-actress.jpg

जिस तरह से बॉलीवुड और यहां के सेलिब्रिटी को चाहने वालों की कमी नहीं है, ठीक उसी तरह टीवी शोज और यहां के एक्ट्रर्स को भी लोगों का भरपूर प्यार मिलता है। ये एक्टर्स अपनी किरदार के दम पर लोगों के दिलों पर सालों साल तक राज करने लगते हैं। वहीं इन टीवी सेलिब्रिटीज की भी फैन फॉलोइंग लाखों-करोड़ों में है। इतना ही नहीं कुछ टीवी सेलिब्रिटीज तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी कई मामले में टक्कर देते है। किसी का ग्लैमर और हॉट अंदाज देखते ही बनता है तो किसी की अदाकारी इतनी जोरदार होती है कि दर्शक बस वही उनके कायल हो जाते हैं। अपने किरदारों में जान फूंकने का काम करने वाली टीवी एक्ट्रेसेस घर-घर में अपने नाम से ज्यादा अपने किरदार से जानी जाती है। वहीं टीवी पर किरदार निभाने वाली छवि को ही लोग एक्ट्रेस की इमेज मान बैठते है। लेकिन जो टीवी एक्ट्रेसेस किरदार निभा रही होती हैं वह रियल लाइफ में काफी अलग होती है। वहीं कुछ टीवी एक्ट्रेसेस जिन्होंने बहू और बेटी का किरदार निभाया है, वह अब इतनी बदल गई हैं कि उनको पहचानना भी जरा मुश्किल हो सकता है। टीवी पर बहू-बेटी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस ने खुद को इस तरह ट्रांसफार्म कर लिया है कि उनको पहचाना मुश्किल है। तो आइए देखते हैं कि आप अपनी पसंदीदा बहू को अब पहचान पाते हैं या नहीं।

साक्षी तंवर

कहानी घर घर की में पार्वती भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री दोनों का ही जाना माना नाम है। साक्षी तंवर टीवी इंडस्ट्री कि उन एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं जो आज भी लोगों के दिलों पर अपने किरदार के नाम (पार्वती भाभी) से राज कर रही है। कहानी घर की को यूं तो बंद हुए काफी समय हो गया है, वहीं एक्ट्रेस साक्षी तंवर में भी इतने सालों में कई बलाव आ गए है। अगर पार्वती भाभी की पुरानी फोटो देखी जाए और वहीं आज की फोटो देखी जाए तो काफी बदलाव नजर आएंगे।

मौनी रॉय

टीवी इंडस्ट्री की नागिन और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय को कौन नहीं जानता। मोनी रॉय ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, देवों के देव महादेव, नागिन जैसे कई सीरियल किए हैं और दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अलग जगह बनाई है। जब टीवी इंडस्ट्री में मौनी रॉय ने कदम रखा था तब की फोटो और आज की फोटो की तुलना की जाए तो गजब का ट्रांसफॉरमेशन देखने मिलता है। मोनी रॉय की पुरानी पिक्चर देखकर आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि यह वही नागिन हैं।

हिना खान

हिना खान को अपने रियल नाम से ज्यादा यह रिश्ता क्या कहलाता है की बहू अक्षरा के नाम से ज्यादा जाना जाता है। बिग बॉस में आने से पहले हर कोई हिना खान को अक्षरा के नाम से ही जानता था। अगर हिना खान का ट्रांसफॉरमेशन देखा जाए तो आप चौक जायेंगे।

जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है, वहीं इनको चाहने वाले लोगों की कमी नहीं है। जेनिफर ने जब टीवी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी, उनकी तब की फोटो और आज की फोटो देखी जाए तो उनमें काफी बदलाव आ गए हैं।

प्राची देसाई

अपनी मासूमियत और क्यूट स्माइल से टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड दोनों में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले प्राची देसाई भी काफी बदल गई है।

जैस्मिन भसीन

टीवी इंडस्ट्री के कई सीरियल में काम करने वाली जैस्मिन भसीन को भी पुराने रूप और आज के रूप में देखकर आप चौंक जाएंगे। जैस्मिन भसीन ने इन सालों में खुद को काफी ट्रांसफार्म कर लिया है।

स्मृति ईरानी

मोदी सरकार की मंत्री और टीवी जगत का जानी मानी हस्ती स्मृति ईरानी को लोग उनके नाम से ज्यादा तुलसी के नाम से ज्यादा जानते हैं। बीते कई सालों में स्मृति ईरानी ने काफी वेट पुट ऑन कर लिया था, जिसके बाद काफी ट्रोल होने के बाद उन्होंने खुद को काफी ट्रांस्फर्म कर लिया है। हाल ही में वेट लूज करके स्मृति ईरानी ने अपना पूरा अवतार ही बदल दिया, जिसे देख हर कोई दंग रह गया है।

रुबीका दिलैक

रुबीका दिलैक भी काफी बदल गई है, जब उन्होंने छोटी बहु से अपने करियर की शुरुआत की थी तब से लेकर अब तक उनमें काफी बदलाव देखने को मिले है। वह अपने ग्लैमर से हर किसी को दंग कर रही है।

श्वेता तिवारी

टीवी जगत की प्रेरणा को कौन भूल सकता है। प्रेरणा के नाम से घर घर में पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी के ट्रांसफॉर्मेशन की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। श्वेता के ट्रांसफॉर्मेशन को देख आप उनकी उम्र का अंदाजा लगाने में मात खा जाएंगे।

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी इंडस्ट्री की इशी मां को कौन नहीं जानता। लोगों के दिलों में ईशी मां ने अपनी अलग पहचान बनाई है। ईसी मां का किरदार निभाने वाली दिव्यांका ने टीवी जगत में बनू मैं तेरी दुल्हन से अपने करियार की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक मैं दिव्यांका में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने मिला है।

निया शर्मा

निया शर्मा की पहचान उनका स्टाइल और ग्लैमर से भरे लुक्स है। अपने बोल्ड और ग्लैमर्स फोटो से सोशल मीडिया में तहलका मचाने वाली निया शर्मा में भी काफी बदलाव आए है। एक हजारों में मैरी बहना हैं से टीवी इंडस्ट्री में कमद रखने वाली निया शर्मा के ट्रांसफॉर्मेशन ने मानों कहर ढ़ा दिया हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’